आपने आज तक लुटेरी दुल्हन के किस्से तो बहुत सुने होंगे जहां लड़की पैसे के लिए अमीर दूल्हा देखकर शादी करती है. उसके बाद मौका देखकर घर के जेवर, रुपए आदि लेकर फरार (the groom fed sleeping pills to bride) हो जाती है. हालांकि आज हम आपको सुनाते है कानपुर के लुटेरे दूल्हे की कहानी. दूल्हे ने पहले महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाया, उसके बाद शादी की और फिर मौका देखकर जेवर, रुपए सब लेकर फरार हो गया. ऐसे में अब महिला ने थाने में मुकदमा दर्ज कराके आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है.
the groom fed sleeping pills to bride – कानपुर के रेल बाजार क्षेत्र में बुशरा इरफान अंसारी रहती है. साल 2023 में बुशरा की मुलाकात चकेरी निवासी नायब अली से हुई. उसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातें होने लगी और नायब अली ने बुशरा को पूरी तरह अपने प्रेम जाल में फंसा लिया. इसके बाद नायब अली ने बुशरा को अपने परिजनों से मिलवाया जहां नायब के पिता ने कहा कि उनके पास शादी के पैसे नहीं है अगर तुम अपने पिता से पांच लाख रुपए लेकर आ जाओ तो तुम दोनों की शादी करवा देंगे.
अगस्त 2024 में की थी कोर्ट मैरिज
बुशरा ने अपने घर से पांच लाख रुपए उठाए और नायब अली को दे दिए. इसके बाद भी नायब ने निकाह नहीं किया तो उसने दबाव बनाया और अगस्त 2024 में नायब अली ने बुशरा के साथ कोर्ट मैरिज कर ली. इसके बाद दोनों किराए के मकान में साथ रहने लगे. बुशरा का आरोप है कि इसके बाद नायब उसको नींद की गोलियां खिलाने लगा और उसके जेवर और फोन भी ले लिए.

