Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अमित शाह का ‘मिशन बंगाल’: “15 दिन यहीं रुकूंगा”, रैली में बताया बीजेपी की जीत का सबसे ‘आसान तरीका’
    • पुणे में अप्रैल में ‘प्रलय’! लबालब सड़कें, डूबीं कारें और घुटने तक पानी; कुदरत के कहर से थमी रफ्तार
    • रसमलाई के लिए ‘रक्तपात’! शादी में नहीं मिली मिठाई तो बारातियों ने भांजी लाठियां; जमकर चले लात-घूंसे
    • जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी पर महासंग्राम! धर्म बड़ा या राजस्व? जानें इस मुद्दे पर क्यों आमने-सामने हैं पार्टियां
    • Energy Security: दुनिया को ऑयल क्राइसिस से बचाएगा भारत का नया कॉरिडोर, ईरान के दबाव को देगा मात
    • West Bengal News: हेमा मालिनी ने बंगाल के हालात को बताया ‘सांस्कृतिक फासीवाद’, लोकसभा स्पीकर को लिखी चिट्ठी
    • Rahul Gandhi in Assam: जुबिन गर्ग की विचारधारा हिमंत सरमा के खिलाफ थी! असम में राहुल गांधी का बड़ा बयान
    • बड़ी खबर: राघव चड्ढा पर AAP का कड़ा एक्शन! राज्यसभा उप नेता पद छीना, सदन में बोलने पर भी पाबंदी की मांग
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, April 3
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » गाजियाबाद में हादसा : कपड़ा फैक्ट्री में बायलर फटने से 3 की मौत, कई घायल

    गाजियाबाद में हादसा : कपड़ा फैक्ट्री में बायलर फटने से 3 की मौत, कई घायल

    March 28, 2025 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के दतेड़ी गांव में एक कपड़ा फैक्ट्री में बायलर फटने से तीन मजदूरों की मौत होने की खबर है. हादसे में कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं. घटना की सूचना मिलते ही (boiler burst in textile factory) पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस जांच कर रही है कि बायलर कैसे फटा. जानकारी मिलते ही सैकड़ों लोग घटनास्थल पर जमा हो गए. मौके पर मृतक मजदूरों के परिजन भी पहुंच गए. उन्होंने शवों को उठने नहीं दिया. वह फैक्ट्री संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

     boiler burst in textile factory – मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई. पुलिस के अधिकारी गुस्साए लोगों को शांत कराने में लगे हैं. हादसे में घायल हुए मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. हादसा सुबह करीब 5 बजे होना बताया जा रहा है. यह एक दुखद घटना है, जिससे फैक्ट्री सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं.बताया जा रहा है कि जिस वक्त हादसा हुआ उस दौरान मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे. अचानक बायलर फट गया, जिससे उसकी चपेट में फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर आ गए.

    हादसे में तीन मजदूरों की मौत

    जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री में दो शिफ्टों में काम होता है. रात की शिफ्ट वाले कर्मचारी काम कर रहे थे, तभी अचानक धमाके के साथ बायलर फटने से फैक्ट्री में हड़कंप मच गया. वहां मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे. कई मजदूरों के गंभीर चोटें आईं. इनमें तीन मजदूरों की मौत हो गई. जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. घायल मजदूरों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया. उनका इलाज चल रहा है.जिस फैक्ट्री में हादसा हुआ, वहां गत्ते के रोल बनाए जाते हैं.

    परिजनों ने किया हंगामा

    पुलिस मृतक मजदूरों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी करने लगी. जैसे शवों को उठाया गया तभी मृतकों के परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. उनका आरोप है कि कंपनी की ओर से उन्हें सेफ्टी उपकरण नहीं दिए गए थे. अगर सावधानी बरती गई होती तो उनके अपने बच जाते. बताया जा रहा है कि धमाका इतना जोरदार था कि उसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    एक कमरा और 4 लाशें! फंदे पर झूलता मिला पति, फर्श पर पड़ी मिली पत्नी और 2 मासूम बच्चों की लाश

    घर की जिम्मेदारियों के साथ नेहा पांचाल बनीं UPPSC टॉपर, टॉप 20 में 13 बेटियों का दबदबा

    ‘पत्नी से पीछा छुड़ा दो भगवान’, मन्नत पूरी होने पर पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा

    अखिलेश यादव का ‘मास्टरस्ट्रोक’: दादरी रैली के जरिए पश्चिमी यूपी की 140 सीटों पर सपा का गेम प्लान!

    हारिस अली की पूछताछ में 10 संदिग्ध रडार पर! ISIS को मिल रही विदेशी फंडिंग की खुली परतें

    मुरादाबाद में छात्रा पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव, बुर्का पहनाने और नॉनवेज खिलाने के आरोप में गिरफ्तारी

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.