उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के बरेली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दी गई सौगात का असर अब साफ नजर आने लगा है. यहां मुस्लिम अल्पसंख्यक मोर्चा के गरीब मुस्लिम परिवारों को ईद के मौके पर खास किट का वितरण किया गया. इस पहल से गरीब मुस्लिम महिलाओं और परिवारों में खुशी देखने को मिली. दरअसल बरेली में मुस्लिम अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों मुस्लिम महिलाएं और पुरुष पहुंचे. सभी को राशन किट दी गई, जिसमें खाने-पीने की जरूरी चीजें शामिल थीं. मुस्लिम महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की. महिलाओं का कहना था […]

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक महिला ने पति को धोखा दिया तो खुद ही वो धोखे का शिकार हो गई. मामला बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र का है. यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के कहने पर पति से तलाक ले लिया, लेकिन बाद में वही प्रेमी लालच में अंधा होकर उसे प्रताड़ित करने लगा. जब महिला ने उसकी नाजायज मांगों को ठुकरा दिया तो उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया. पुलिस ने इस मामले में महिला के पति समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है. बरेली के गांव पुरनापुर निवासी संगीता की शादी 2021 […]

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में नवरात्रि की पूर्व संध्या पर असामाजिक तत्वों ने देव प्रतिमाओं को तोड़कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की. हालांकि उनकी ये कोशिश नाकाम रही. इससे आक्रोशित होकर गांव वालों और हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया. मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने 24 घंटे में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और दूसरी देव प्रतिमा स्थापित करने का आश्वासन दिया. तब कहीं जाकर गुस्साए लोग शांत हुए. ये मामला बुलंदशहर के नारऊ गांव से सामने आया है. थाना छतारी क्षेत्र के गांव नारऊ में मुस्लिम आबादी वाले इलाके में पथवारी माता का मंदिर स्थित है. […]

उत्तर प्रदेश के बरेली से एक RPF कांस्टेबल का दबंगई का मामला सामने आया है. शहर के मिनी बाईपास पर एक विवाद ने बड़ा रूप ले लिया जब एक आरपीएफ कांस्टेबल ने भाजपा नेता को सड़क पर गिराकर लात-घूसों से पीट दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे मामला और गरम हो गया. कांस्टेबल के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज पुलिस जांच में जुट गई है. बरेली के सीबीगंज के स्लीपर रोड निवासी और भाजपा के सीबीगंज मंडल के कोषाध्यक्ष अजय गुप्ता रात अपनी कार से मिनी बाईपास से गुजर रहे थे. इसी दौरान कर्मचारी […]

उत्तर प्रदेश के बरेली में इस साल ईद के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. जिले भर में 1359 मस्जिदों और 170 ईदगाहों में नमाज अदा की जाएगी, जिसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुल 2350 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. हर थाना क्षेत्र में ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी. ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके. संवेदनशील और अति संवेदनशील 90 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी मॉनिटरिंग एसएसपी कार्यालय से की जाएगी. एडीजी रमित शर्मा […]

गोरखपुर की स्पेशल टास्क फोर्स STF को शनिवार को बड़ी सफलता मिली है. मुख्तार अंसारी के कुख्यात शूटर अनुज कन्नौजिया को गोरखपुर STF ने झारखंड पुलिस के सहयोग से जमशेदपुर में मार गिराया है. इस दौरान दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चलीं. अनुज का पूर्वांचल के कई जिलों में खौफ था और वह मुख्तार का भरोसेमंद आदमी था. उसे मुख्तार का राइट हैंड कहा जाता था. एक दिन पहले ही अनुज कन्नौजिया पर ढाई लाख रुपए का इनाम घोषित हुआ था. STF लगातार उसकी फिराक में लगी थी लेकिन अपने ठिकानों के बदलने से वह आसानी से बचता जा […]

उत्तर प्रदेश के बरेली में 45 वर्षीय महिला सोनू का अपहरण कर बदमाशों ने उसे गोली मार दी. घायल महिला को गांधी उद्यान के पास फेंक कर आरोपी फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. एसपी सिटी मानुष पारीक और सीओ सिटी पंकज श्रीवास्तव ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया. महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है. डॉक्टर ने बताया कि महिला का ऑपरेशन किया जाएगा. दरअसल सोनू जो इज्जत नगर के वीर सावरकर […]

रामनवमी पर इस साल पूरे उत्तर प्रदेश में मंगल भवन अमंगल हारी का धुन सुनने को मिलेगी. प्रदेश भर के मंदिरों में 24 घंटे का मानस पाठ का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिला अधिकारियों को आदेश दिए हैं. उन्होंने अपने आदेश में कहा है कि अष्टमी के दिन दोपहर 12 बजे अखंड पाठ शुरू होगा और नवमी तिथि को अयोध्या में रामलला के सूर्य तिलक के साथ संपन्न होगा. इसके लिए उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को समय रहते जरूरी तैयारियां पूरी करने लेने को कहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि […]

उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वह विधायक को भी नहीं छोड़ रहे हैं. ऐसा ही कुछ राजधानी लखनऊ से सामने आया है, जहां अजगरा सीट से विधायक त्रिभुवन राम के घर से चोरी हो गई हैं. विधायक के घर से चोरी किसी और ने नहीं बल्कि नौकर ने की है. नौकर घर से लॉकेट और घड़ी चोरी करके ले गया है, जो काफी महंगी बताई जा रही है. पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर आरोपी नौकर की तलाश शुरू कर दी है. लखनऊ में बीजेपी विधायक त्रिभुवन राम के घर से […]

उत्तर प्रदेश के बांदा से तीन लड़कियों के साथ दुष्कर्म और उनकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है. आरोपी छह महीने पहले लड़कियों को नौकरी दिलाने के बहाने ले गए थे, जहां वह लड़कियों को पहले जबरन शराब पिलाते थे और फिर उनसे डांस करवाते थे. आरोपियों ने इस दौरान कई आपत्तिजनक वीडियो बना लिए थे. जिसके आधार पर वह लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर रहे थे. पुलिस का कहना है कि वह मामले में जांच कर रही है. बांदा नगर कोतवाली क्षेत्र से तीन लड़कियों के साथ छह महीने तक सामूहिक दुष्कर्म […]