संभल शाही जामा मस्जिद के अध्यक्ष को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. उनकी अंतरिम जमानत याचिका खारिज हो गई है. नियमित जमानत पर दो अप्रैल को सुनवाई होगी. बीते दिनों मस्जिद के अध्यक्ष जफर अली पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था. इसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई थी. जेल में बंद जफर अली की जमानत याचिका पर गुरुवार को सुनवाई हुई, जिसमें उन्हें झटका लगा है. उन पर हिंसा भड़काने का आरोप है. बता दें कि कोर्ट के आदेश पर बीते साल नवंबर में मस्जिद का सर्वे हुआ था. इस दौरान हिंसा भड़की थी. इस दौरान 4 लोगों की […]
उत्तर प्रदेश
मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड के आरोपी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला जेल में बंद है, उनसे लगभग एक हफ्ते तक भी कोई मिलने नहीं आया था. मुस्कान के घरवालों ने तो पहले ही मुस्कान से मिलने के लिए मना कर दिया था. लेकिन अब साहिल की नानी जरूर उससे मिलने जेल पहुंचीं. बुधवार को जब वो जिला कारागार पहुंचीं तो भावुक हो उठीं. उन्होंने बोला कि साहिल की मां 17 साल पहले गुजर गई थी. उसने जाने से बोला था कि साहिल का ख्याल रखना. इसी बात को बोलते हुए साहिल की नानी रो पड़ीं. फिर कहा- देखो आज […]
अखिलेश यादव ने सपा सांसद रामजीलाल सुमन के घर पर हमला करने वाले करणी सेना के कार्यकर्ताओं का वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि आगरा में तोड़फोड़ की वारदात में शासन-प्रशासन की साठगांठ की आरोपियों ने खुद ही खोल दी गांठ, मुख्यमंत्री जी और क्या सबूत चाहिए आपकोअब क्या ये रिपोर्ट भी बदलवाएंगे? अखिलेश ने आगे लिखा कि लगता है यूपी सरकार कोई और चला रहा है. इस वीडियो में करणी सेना के सदस्य कह रहे हैं, प्रशासन का धन्यवाद, हमने प्रोटेस्ट किया. न हमनें प्रशासन से कुछ कहा और न प्रशासन ने हमें […]
मेरठ में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने सौरभ हत्याकांड पर वायरल हुए नीले ड्रम को लेकर चुटकी ली. उन्होंने कहा कि देश में नीला ड्रम बहुत वायरल है. प्रभु की कृपा है कि हमारी शादी नहीं हुई है. देश में पति सदमे में हैं. वहीं बाबा बागेश्वर ने हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना भी बताई और कहा कि हिंदू राष्ट्र में सभी लोगों को रहने का अधिकार होगा. जैसे दुबई में मुसलमान को प्राथमिकता है, वैसे ही हिंदू राष्ट्र में हिंदुओं को प्राथमिकता होगी. यहां सभी को संस्कृति और मजहबों का पालन करने का अधिकार होगा, लेकिन प्राथमिकता […]
जस्टिस यशवंत वर्मा को दिल्ली हाई कोर्ट से इलाहाबाद हाई कोर्ट ट्रांसफर किए जाने को लेकर वकील विरोध कर रहे हैं. बुधवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के डेलिगेशन ने दिल्ली में कानून मंत्री से मुलाकात की, जो कि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल तिवारी के नेतृत्व में हुई. इसको लेकर अनिल तिवारी ने बताया कि कानून मंत्री से मुलाकात सफल और सकारात्मक रही. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा जस्टिस यशवंत वर्मा को इलाहाबाद हाई कोर्ट ट्रांसफर किए जाने की सिफारिश के खिलाफ दो दिन से वकील अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं.इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने का […]
उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ हत्याकांड को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. सौरभ की पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला के मोबाइल की जांच में पता चला है कि इस वारदात की स्क्रिप्ट खुद मुस्कान ने लिखी थी. मुस्कान को पता था कि उसके कहने पर साहिल साथ नहीं देगा, इसलिए उसने साहिल की मरी हुई मां के नाम से स्नैपचैट एकाउंट बनाया और उसपर इस वारदात में साथ देने के लिए तैयार किया. मुस्कान स्नैपचैट पर साहिल की मरी हुई मां बनकर ही बात करती थी. बताया जा रहा है कि साथ पढ़े होने के बावजूद […]
उत्तर प्रदेश के मेरठ का पुलिस विभाग एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गया है. लोहिया नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जाकिर कॉलोनी चौकी में बिना वरिष्ठ अधिकारियों के बिना जानकारी और अनुमति के रोजा इफ्तार पार्टी आयोजित करने का मामला सामने आया है. इस आयोजन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि चौकी परिसर में बड़े स्तर पर पंडाल और कुर्सियों की व्यवस्था की गई थी. मेहमानों के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे और पुलिसकर्मी सेवा में जुटे […]
‘अभी बोल रहा था… अब बोल नहीं रहा, हम लखनऊ ले जाएंगे तो देखना बोलने लगेगा…’ यह एक अभागी मां की उम्मीद है, अपने सीने से बेजान बेटे को चिपकाए वो तड़प-तड़पकर बस यही आस लगा रही है. उसका बेटा अभी उठ जाएगा, उससे बात करेगा. लेकिन उसे नहीं मालूम उसके जिगर का टुकड़ा जिंदगी भर के लिए खामोश हो गया है. उत्तर प्रदेश के बस्ती में पुलिस की क्रूरता ने एक मां से उसके बेटे को छीन लिया. उसे इतना पीटा कि उसकी जान चली गई. शायद जान बच जाती! अगर उसके पास 5 हजार रुपये का इंतजाम होता. […]
उत्तर प्रदेश के मेरठ में मंगलवार को बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे. यहां वह 29 मार्च तक रहेंगे. यहां वह पांच दिवसीय कथा के लिए पहुंचे हैं. मंगलवार को हनुमंत कथा का आयोजन किया गया. 150 सीसीटीवी कैमरे सुरक्षा के लिए लगाए गए. भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. हनुमंत कथा के दौरान कथा के साथ बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने और भी बातें लोगों से कीं. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हम दिल्ली-मेरठ ब्रजवासियों के घर-घर जाएंगे. उन्हें शपथ दिलाएंगे. गांव-गांव जाकर भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की अलख जगाएंगे. उन्होंने मुसलमानों के लिए आगे कहा कि हम […]
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल में मौजूद सभी मंदिरों को खोजने करने का संकल्प लिया. उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने अब तक शहर में 54 से अधिक तीर्थ स्थलों की पहचान की है और शेष को खोजने के प्रयास जारी हैं. सीएम योगी ने ये बाते समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कही हैं. मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि सनातन हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण स्थल भारत की विरासत के प्रतीक हैं. उन्होंने कहा, “जो कुछ भी है, हम उसे ढूंढेंगे लेंगे. हम दुनिया को दिखाएंगे. जिन्हें भगवान ने आंखें दी हैं, वे देखें. […]

