Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Supreme Court News: चुनाव आयोग के कामकाज और EVM तकनीक की जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई नई जनहित याचिका
    • Delhi Air Pollution News: प्रदूषण के स्रोतों का लगेगा सटीक पता, दिल्ली में लॉन्च हुई Real-Time Source Apportionment और AIRWISE तकनीक
    • Jammu and Kashmir Politics: एलजी मनोज सिन्हा से मिले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जल्द शपथ लेंगे नए मंत्री
    • Samba News: जम्मू-कश्मीर के सांबा में मिला संदिग्ध कबूतर, पैर में कोड रिंग, उर्दू नोट और पाकिस्तानी करेंसी मिलने से हड़कंप
    • Churu Road Accident: तारानगर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, कार और ट्रेलर की भिड़ंत में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
    • Ravi Shankar Prasad PC: रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली की तारीख को लेकर विवाद, बीजेपी ने राहुल गांधी को घेरा
    • Noida News: सेक्टर-125 के कैफे में लगी भीषण आग, गैस रिसाव के चलते चार दुकानें चपेट में आईं
    • Budaun Crime News: शराब के नशे में खूनी संघर्ष, पिता ने कुल्हाड़ी से गला काटकर की बेटे की बेरहमी से हत्या
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, October 24
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Ad
    Home » Budaun Crime News: शराब के नशे में खूनी संघर्ष, पिता ने कुल्हाड़ी से गला काटकर की बेटे की बेरहमी से हत्या

    Budaun Crime News: शराब के नशे में खूनी संघर्ष, पिता ने कुल्हाड़ी से गला काटकर की बेटे की बेरहमी से हत्या

    October 24, 2026 उत्तर प्रदेश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक बेहद सनसनीखेज और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शराब के नशे में हुए मामूली विवाद के बाद एक कलयुगी पिता ने अपने ही 35 वर्षीय बेटे की कुल्हाड़ी से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी। इस जघन्य वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

    गेहूं लेने गांव गया था मृतक, पीछे-पीछे पहुंच गया था पिता

    मृतक युवक की पहचान राम अवतार के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पिता का नाम नरेश जाटव है। यह दर्दनाक घटना जिले के उसहैत थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बची गांव में शुक्रवार की रात को घटी। जानकारी के मुताबिक, मृतक राम अवतार काफी समय से सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एकता नगर (नरऊ मोड़) पर किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहता था और ई-रिक्शा चलाकर परिवार का गुजारा करता था, वहीं उसका पिता नरेश सब्जी का ठेला लगाता था। राम अवतार की पत्नी मंजू घरों में काम करके कुछ कमाई करती है। शुक्रवार को पत्नी ने आटा खत्म होने की बात कही, जिसके बाद राम अवतार गेहूं लेने अपने पैतृक गांव बची चला गया था। उधर, नरेश भी अपनी सब्जी बेचने के बाद ठेला खड़ा कर बेटे के पीछे-पीछे गांव पहुंच गया।

    साथ में शराब पीने के बाद हुआ विवाद, कुल्हाड़ी से किया हमला

    पुलिस और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक राम अवतार और उसका पिता नरेश दोनों ही शराब पीने के आदी थे। गांव पहुंचने के बाद दोनों ने साथ मिलकर जमकर शराब पी। रात के समय किसी बात को लेकर दोनों बाप-बेटे के बीच तीखी नोकझोंक और विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आपा खो चुके नरेश ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और अपने बेटे की गर्दन पर ताबड़तोड़ कई प्रहार कर दिए। इस भीषण हमले में बेटे की गर्दन धड़ से अलग हो गई, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

    ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस, आरोपी की तलाश जारी

    वारदात को अंजाम देने के बाद जब आरोपी पिता को अहसास हुआ कि उसके बेटे की जान जा चुकी है, तो वह मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों को जब इस घटना की भनक लगी तो उन्होंने तुरंत परिजनों और गांव के प्रधान को इसकी सूचना दी। ग्राम प्रधान के माध्यम से पुलिस को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चल रहे आरोपी पिता नरेश की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    समाजवादी पार्टी सांसद अफजाल अंसारी की अचानक तबीयत खराब, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती

    बांद्रा में झाड़ियों के बीच मिला बिजनौर की रुखसाना का शव, प्रेमी की पहली पत्नी पर हत्या का शक

    Gorakhpur News: गाय के दूध से बना चरणामृत पीने वालों में दहशत, 450 लोगों को लगा एंटी-रेबीज टीका

    उत्तर प्रदेश के बरेली में दिव्यांग शख्स की गला दबाकर हत्या, खेत के विवाद को लेकर छोटे भाई पर लगा आरोप

    राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की रखनी चाहिए तैयारी— अखिलेश यादव

    मेरठ के ब्लू ड्रम कांड के बाद उन्नाव में बक्से से मिला युवक का शव, पत्नी ने प्रेमी और पड़ोसी के साथ मिलकर की थी हत्या

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.