Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भारत-बांग्लादेश सीमा पर सेना की बड़ी तैयारी, सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा हुई अभेद्य
    • Delhi High Court News: नेहा बोरा के पीस बॉन्ड पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; पुलिस ने गिनाईं 6 FIR
    • पटना कंज्यूमर कोर्ट का फैसला: बिना नोटिस बाइक जब्त करना फाइनेंसर को पड़ा भारी
    • Gurugram Power Cut: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गुरुग्राम में ब्लैकआउट, पानी-बिजली संकट
    • Kashmir News: कश्मीर में अब खुलकर काम करेगा भारतीय मजदूर संघ, बारसू गांव में खुला नया ऑफिस
    • West Delhi News: मरीजों को तुरंत मिलेगी मदद, दिल्ली सरकार ने तैनात कीं 14 CATS एंबुलेंस
    • Tiger Shroff Firing Case: पुलिस का बड़ा दावा, अनिल पंडित के इशारे पर हुई थी फायरिंग
    • Alirajpur News: रावण दहन की अनुमति नहीं मिली तो लोगों ने निकाली रावण की अर्थी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, October 23
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Ad
    Home » मेरठ के ब्लू ड्रम कांड के बाद उन्नाव में बक्से से मिला युवक का शव, पत्नी ने प्रेमी और पड़ोसी के साथ मिलकर की थी हत्या

    मेरठ के ब्लू ड्रम कांड के बाद उन्नाव में बक्से से मिला युवक का शव, पत्नी ने प्रेमी और पड़ोसी के साथ मिलकर की थी हत्या

    October 21, 2026 उत्तर प्रदेश 3 Mins Read
    Unnao Baksa Kand News
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    मेरठ के बहुचर्चित ब्लू ड्रम कांड के बाद अब उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक और सनसनीखेज ‘बक्सा कांड’ सामने आया है. यहाँ नेशनल हाईवे के किनारे एक लोहे के बक्से में बंद युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. हालांकि, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज और (Unnao Baksa Kand News) नंबर प्लेट पहचानने वाले एनपीआर (NPR) कैमरों की मदद  से महज 12 घंटे के भीतर इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली.

    Unnao Baksa Kand News – पुलिस के मुताबिक, मृतक युवक की हत्या उसकी अपनी पत्नी ने पड़ोसी और एक अन्य साथी के साथ मिलकर की थी. आरोप है कि हत्या को अंजाम देने के बाद शव को घर में रखे एक बक्से में बंद किया गया और लोडर गाड़ी से ले जाकर हाईवे के किनारे फेंक दिया गया. इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी नेहा रावत समेत कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

     हाईवे किनारे लावारिस हालत में मिला बक्सा 

    यह पूरा सनसनीखेज मामला उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र का है. पुलिस को मंगलवार रात को सूचना मिली थी कि रायबरेली-उन्नाव हाईवे पर स्थित हेल्थ अस्पताल के पास सड़क किनारे एक भारी-भरकम लोहे का बक्सा संदिग्ध हालत में पड़ा हुआ है. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँची. जब उस बक्से को खोलकर देखा गया, तो उसके अंदर कंबल और कपड़ों में लिपटा हुआ एक युवक का शव मिला. बक्से के भीतर शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई और सनसनी फैल गई.

    पत्नी ने पड़ोसी और साथी के साथ मिलकर रची थी खौफनाक साजिश 

    पुलिस की पूछताछ में सनसनीखेज खुलासे हुए. मृतक की पहचान सोनू के रूप में हुई. आरोपी पत्नी नेहा रावत ने बताया कि उसकी शादी करीब नौ साल पहले सोनू के साथ हुई थी, लेकिन समय बीतने के साथ दोनों के बीच विवाद लगातार बढ़ता जा रहा था. आरोप था कि सोनू शराब पीने का आदी हो चुका था और आए दिन पत्नी के साथ मारपीट करता था, जिससे नेहा बेहद परेशान हो चुकी थी.

    पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन पड़ोसी राहुल ने सोनू को शराब पिलाई थी, जिसके बाद वह नशे में धुत होकर घर पहुँचा और जमकर हंगामा व गाली-गलौज करने लगा. इसी दौरान बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर नेहा ने मसाला पीसने वाले भारी-भरकम सिलबट्टे से सोनू के सिर पर जोरदार वार कर दिया, जिससे वह नीचे गिर गया. इसके तुरंत बाद, पड़ोसी राहुल ने सोनू का चेहरा कंबल से जोर से दबा दिया और तब तक दबाए रखा जब तक उसकी सांसें थम नहीं गईं. इस पूरी खौफनाक साजिश में राहुल के अलावा तौहीद नाम के एक अन्य व्यक्ति की भी अहम भूमिका सामने आई है.

     

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Chandauli News: धीना-जमानियां मार्ग पर सड़क किनारे मिले दो अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस

    Gorakhpur News: गाय के दूध से बना चरणामृत पीने वालों में दहशत, 450 लोगों को लगा एंटी-रेबीज टीका

    उत्तर प्रदेश के बरेली में दिव्यांग शख्स की गला दबाकर हत्या, खेत के विवाद को लेकर छोटे भाई पर लगा आरोप

    राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की रखनी चाहिए तैयारी— अखिलेश यादव

    लखनऊ के कैफे संचालक शिवा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में बड़ा खुलासा, मॉडल श्रद्धा दुबे समेत तीन गिरफ्तार

    बीजेपी पिछड़ा मोर्चा 31 अक्टूबर को प्रदेशभर में मनाएगा सरदार पटेल की जयंती, लखनऊ में बैठक में हुआ फैसला

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.