समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी है. अखिलेश ने दोटूक शब्दों में कहा कि अधिकारियों की पहली जिम्मेदारी यह है कि वे निष्पक्ष होकर केवल अधिकारी बनकर ही काम करें… यदि वे किसी राजनीतिक दल के कार्यकर्ता की तरह (Akhilesh Yadav warning to officers) काम करेंगे, तो उन्हें भविष्य में जेल जाने की पूरी तैयारी रखनी चाहिए. इसके साथ ही, अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर भी बड़ा बयान देते हुए कहा कि मौजूदा मुख्यमंत्री की कुर्सी बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है.
Akhilesh Yadav warning to officers – पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दावा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता इस बार मुख्यमंत्री जी की कुर्सी उनसे छीनने जा रही है… अपनी कुर्सी को किसी तरह बचाने के लिए मुख्यमंत्री आज कुछ भी अनर्गल बयान दे सकते हैं. सपा प्रमुख ने पार्टी नेता आजम खान का गंभीर मुद्दा उठाते हुए कहा कि बीजेपी सरकार ने आजम खान साहब के साथ बड़े पैमाने पर अन्याय किया है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी लगातार कानूनी व राजनीतिक स्तर पर संघर्ष करती रहेगी. अखिलेश यादव ने प्रदेश के वंचितों के आरक्षण, उनके हक और सम्मान का जिक्र करते हुए जोर देकर कहा कि यह सब केवल समाजवादी पार्टी ही दे सकती है.
वोटर लिस्ट में धांधली का आरोप और मंत्रियों के पास लिस्ट होने पर खड़े किए बड़े सवाल
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर चुनाव के दौरान बेईमानी और धांधली करने का गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बीजेपी बिना बेईमानी के कोई भी चुनाव नहीं जीत सकती. वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का मुद्दा उठाते हुए अखिलेश ने सवाल किया कि आखिर बीजेपी के सभी नेताओं और मंत्रियों के पास वोटर लिस्ट कहाँ से और कैसे पहुँच रही है? उन्होंने आरोप लगाया कि हर जगह मंत्रियों की ओर से लोगों को वॉयस मैसेज भेजे जा रहे हैं, जो चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर बड़ा सवालिया निशान खड़े करते हैं.


