गोरखपुर में एक गाय की मौत के बाद दो गांवों के लोगों में डर का माहौल है। दरअसल, गोला ब्लॉक के डाड़ी खास गांव में दुर्गा पूजा के दौरान जिस गाय के दूध से चरणामृत बनाया गया था, उसे एक आवारा कुत्ते ने काट लिया था। कुछ दिनों बाद गाय की तबीयत बिगड़ गई और मंगलवार देर शाम उसकी मौत हो गई। जब ग्रामीणों को गाय के (450 people got anti rabies vaccine) साथ हुई इस घटना की जानकारी मिली तो चरणामृत पीने वाले लोग चिंतित हो गए। इसके बाद करीब 450 लोगों ने एहतियात के तौर पर एंटी-रेबीज वैक्सीन लगवाई।
गाय की मौत के बाद लोगों में बढ़ी चिंता
यह मामला गोला ब्लॉक के डाड़ी खास गांव का है। यहां दुर्गा पूजा के दौरान गाय के दूध से चरणामृत तैयार किया गया था। गांव के अलावा आसपास के गोविंदपुर गांव के श्रद्धालुओं ने भी चरणामृत पिया था। बताया गया कि गाय का दूध कुछ दुकानों और घरों तक भी पहुंचता था। ग्रामीणों के मुताबिक, गाय को आवारा कुत्ते ने कब काटा था, इसकी सही (450 people got anti rabies vaccine) जानकारी नहीं मिल सकी। पिछले एक-दो दिनों से गाय की तबीयत खराब थी, लेकिन मंगलवार को उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई।
2 दिनों में 450 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
गाय की मौत की जानकारी सामने आने के बाद चरणामृत पीने वाले लोगों ने एंटी-रेबीज वैक्सीन लगवानी शुरू कर दी। मंगलवार को करीब 50 लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचे और टीका लगवाया। वहीं, बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में कैंप लगाकर लोगों का टीकाकरण किया। फार्मासिस्ट सिद्धार्थ सिंह के नेतृत्व में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को वैक्सीन लगाई। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने के कारण टीकाकरण का काम लगातार चलता रहा। बुधवार शाम तक 400 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इस तरह मंगलवार और बुधवार को कुल करीब 450 लोगों ने एंटी-रेबीज वैक्सीन लगवाई।


