संगरूर: भाजपा ने संगरूर में बड़ा राजनीतिक धमाका करते हुए अन्य राजनीतिक दलों को चिंता में डाल दिया है। दरअसल, आज प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक अरविंद खन्ना के नेतृत्व में (BJP’s big explosion in Punjab) भारतीय जनता पार्टी को उस समय भारी बल मिला, जब करतारपुरा बस्ती में भारतीय किसान यूनियन के पूर्व सर्कल प्रधान जरनैल सिंह दर्जनों परिवारों समेत भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। खन्ना ने पार्टी में शामिल हुए परिवारों और नेताओं का सम्मान किया और विश्वास दिलाया कि भाजपा में उन्हें पूरा मान-सम्मान मिलेगा।

इसके बाद उन्होंने कहा कि भाजपा के “सबका साथ सबका विकास” मंत्र से पूरा पंजाब धीरे-धीरे अवगत हो रहा है. उन्होंने कहा कि भाजपा तीन वर्गों किसान, मजदूर और गरीब को सबसे ज्यादा प्राथमिकता देती है और 2014 के बाद से केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लगातार इन वर्गों की भलाई के लिए काम किया जा रहा है। किसानों को फसलों के अच्छे दाम, सब्सिडी, कम ब्याज पर लोन, किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाएं मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं।

 BJP’s big explosion in Punjab – खन्ना ने मौजूदा पंजाब की आप सरकार को पंजाब की अब तक की सबसे बेकार सरकार करार दिया। उन्होंने कहा कि आप सरकार ने किसानों से किया कोई भी वादा पूरा नहीं किया। उल्टा पंजाब को आर्थिक कंगाली की ओर लाकर खड़ा कर दिया है। आज जनता को सबसे बड़ी आशा भाजपा से है क्योंकि बाकी सभी पार्टियों का हाल पंजाब की जनता देख चुकी है। सभी में परिवारवाद, जातिवाद और आपसी कलह का रोग है और 2027 में पंजाब की जनता भाजपा को राज्य की बागडोर जरूर सौंपेगी।

Share.
Exit mobile version