दिल्ली के जहांगीरपुरी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि न्याय के लिए बुलडोजर चलता रहेगा। गुप्ता ने आरोप लगाया (BJP ON AAP) कि आम आदमी पार्टी इसलिए डर गई है क्योंकि उसके वोट बैंक रोहिंगिया और बांग्लादेशियों को हटाया जाएगा।आदेश गुप्ता ने कहा कि मनीष सिसोदिया और ‘आप’ के अन्य नेताओं के सपने टूट गए, क्योंकि हम उन रोहिंग्या मुसलमानों और बांग्लादेशियों के खिलाफ बुलडोजर का इस्तेमाल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिन्हें ‘आप’ नेताओं ने दिल्ली में बसाने में मदद की थी और बदले में उनकी अवैध गतिविधियों से फायदा उठाया।
इसे भी पढ़ें – आम आदमी पार्टी कराएगी सर्वे, देश में हो रही हिंसा के लिए जिम्मेदार कौन ?
इससे पहले दिन में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने दिल्ली में भाजपा नेताओं पर कथित भ्रष्टाचार और लोगों के मकान-दुकानों पर बुलडोजर चलाने की धमकी देकर वसूली करने का आरोप लगाया था। सिसोदिया ने आम आदमी पार्टी (आप) विधायकों को पत्र लिखकर पार्टी नेताओं से पीड़ित मकान मालिकों और दुकानदारों की मदद करने को कहा था। सिसोदिया ने आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े कुछ लोग पैसे नहीं देने पर लोगों को उनकी दुकानों पर बुलडोजर चलाने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘आप’ विधायकों को ऐसे लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करानी चाहिए।
इसे भी पढ़ें – दिल्ली में बुलडोजर का डर दिखाकर वसूली कर रहे भाजपा नेता, सिसोदिया ने लगाया आरोप
BJP ON AAP – गुप्ता ने महापौरों को अपने क्षेत्रों में रोहिंग्याओं, बांग्लादेशियों और ‘असामाजिक’ तत्वों द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए पत्र लिखा है। भाजपा नेता ने कहा कि जब से उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी में बुलडोजर से अतिक्रमण हटाना शुरू हुआ, ‘आप’ सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के नेताओं ने अपना मानसिक संतुलन खोना शुरू कर दिया है क्योंकि उनके वोट बैंक रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को हटाया जा रहा है।

