शामली : हरियाणवी गायक और यूट्यूबर अंकित बालियान हत्याकांड में एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। परिजनों और करीबियों के अनुसार, अंकित करीब सात महीने पहले तक हरियाणा के (Ankit Baliyan murder case) सोनीपत में रहकर अपने म्यूजिक वीडियो की शूटिंग और प्रोडक्शन का काम कर रहे थे।

Ankit Baliyan murder case – उसी दौरान उन्हें अज्ञात आपराधिक तत्वों द्वारा रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकियां मिलनी शुरू हुई थीं। लगातार मिल रही धमकियों के दबाव और सुरक्षा कारणों के चलते उन्होंने सोनीपत छोड़ने का निर्णय लिया और उत्तर प्रदेश के शामली स्थित अपने पैतृक क्षेत्र के पास आकर रहने लगे थे।

शामली शिफ्ट होने के बाद भी अंकित अपने म्यूजिक वीडियो और गानों का काम जारी रखे हुए थे। उनके संगीत और वीडियो का बड़ा हिस्सा अपराध की दुनिया, जेल, गैंगवार और हथियारों की थीम पर केंद्रित था। उनका एक बेहद लोकप्रिय गाना अदालत (कोर्ट) परिसर में गोलीबारी की घटना पर आधारित था, जिसे यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज हासिल हुए थे।

हत्या के बाद भोलू शाहपुरिया के नाम से कथित पोस्ट वायरल 

वारदात के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर भोलू शाहपुरिया के नाम से एक कथित पोस्ट सामने आई, जिसमें अंकित बालियान की हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया। इस वायरल पोस्ट में अंकित के किसी खास गाने और गिरोह से जुड़ी नाराजगी को हत्या का कारण बताया गया है।

 

Share.
Exit mobile version