चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता पवन कुमार मुतनेजा को राज्य का नया महाधिवक्ता (Advocate General – AG) नियुक्त किया है। इस संबंध में राज्य के न्याय प्रशासन विभाग द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। पवन कुमार मुतनेजा इस पद पर (new advocate general) वरिष्ठ अधिवक्ता परविंदर सिंह चौहान का स्थान लेंगे। 1985 से वकालत का लंबा अनुभव, 2021 में बने थे सीनियर काउंसिल
पवन कुमार मुतनेजा कानून के क्षेत्र में एक मंजे हुए और प्रतिष्ठित चेहरे हैं; वे वर्ष 1985 से लगातार वकालत के पेशे में सक्रिय हैं। वर्ष 2021 में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा उन्हें ‘सीनियर काउंसिल’ (वरिष्ठ अधिवक्ता) के रूप में नामित किया गया था। मुतनेजा वर्ष 1996 से 1999 के दौरान भी हरियाणा के अतिरिक्त (new advocate general) महाधिवक्ता के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
परविंदर सिंह चौहान के जज बनने के बाद खाली हुआ था पद
पूर्व एडवोकेट जनरल परविंदर सिंह चौहान को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश (Judge) के रूप में शपथ दिलाई गई, जिसके बाद महाधिवक्ता का संवैधानिक पद खाली हो गया था। राज्य सरकार ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 165(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्यपाल की औपचारिक स्वीकृति के बाद पवन कुमार मुतनेजा की नियुक्ति का आदेश तत्काल प्रभाव से जारी किया है।
