लुधियाना : महानगर के साहनेवाल थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ रोड स्थित एक कॉलोनी में रिश्तों को कलंकित करने वाला अत्यंत शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक कलयुगी सौतेले पिता ने अपनी ही 17 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ हवस का शिकार बनाने की नीयत से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें कीं। पीड़िता की (accused father arrested ) शिकायत पर साहनेवाल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

 accused father arrested  – आरोपी की पहचान अरविंद सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के खजनी गांव का निवासी है और वर्तमान में लुधियाना में रहकर ड्राइवरी का काम करता है। पीड़िता की मां ने करीब 14-15 साल पहले अरविंद सिंह के साथ दूसरा विवाह किया था। परिवार में कुल तीन बच्चे (एक बेटा और दो बेटियां) हैं। पीड़िता परिवार में सबसे बड़ी संतान है और वर्तमान में 10वीं कक्षा में अध्ययनरत है।

पीड़िता ने मां के पास भागकर बचाई आबरू

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि 25 अगस्त की रात वह अपने कमरे में सो रही थी, जबकि उसकी मां बगल वाले दूसरे कमरे में सोई हुई थी। रात के अंधेरे का अनुचित लाभ उठाकर आरोपी अरविंद सिंह चुपके से किशोरी के कमरे में घुस गया। आरोपी ने सो रही नाबालिग की टी-शर्ट उतार दी और उसके साथ जबरन गलत व अश्लील हरकतें करने लगा। सहमी हुई छात्रा ने सूझबूझ और हिम्मत दिखाकर आरोपी के चंगुल से खुद को छुड़ाया और दौड़कर मां के कमरे में पहुंचकर रोते हुए पूरी आपबीती बताई।

 

Share.
Exit mobile version