रांची : राज्य सरकार प्रदेश की महिला किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए जल्द ही एक विशेष योजना की शुरुआत करने जा रही है।’महिला किसान खुशहाली योजना’ के नाम से (mahila kisan khushhali yojana) प्रस्तावित इस महत्वाकांक्षी योजना को लेकर नेपाल हाउस स्थित मंत्रालय सभागार में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
कृषि मंत्री ने बताया कि यह योजना राज्य की महिला कृषकों के लिए एक परिवर्तनकारी फ्लैगशिप योजना सिद्ध होगी। योजना का प्रारूप तैयार करने से पहले विभिन्न कृषि संस्थाओं, विषय विशेषज्ञों और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिला किसानों के अनुभवों व परामर्शों को शामिल किया गया है।
mahila kisan khushhali yojana – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देशानुसार राज्य में समेकित कृषि प्रणाली को प्रोत्साहित कर किसानों की आय में निरंतर वृद्धि करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पारंपरिक फसलों के साथ-साथ पशुपालन, मत्स्य पालन और बागवानी को आपस में जोड़ना इस अभियान का मूल उद्देश्य है।
व्यक्तिगत महिला किसान होंगी प्रथम लाभार्थी
प्रथम चरण के तहत यह सहायता व्यक्तिगत महिला कृषकों को सीधे प्रदान की जाएगी, ताकि वे मात्र मजदूरी न कर अपने पूरे खेत की एक कुशल प्रबंधक और उद्यमी बनें। विभाग इस योजना के समस्त तकनीकी, वित्तीय एवं नीतिगत पहलुओं को अंतिम रूप दे रहा है।समस्त औपचारिकताएं पूर्ण होते ही योजना के प्रस्ताव को राज्य मंत्रिपरिषद के समक्ष अंतिम मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा।
