हरिद्वार : सीमित संसाधनों और बेहद कम बजट में निर्मित आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ देशभर के सिनेमाघरों में दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। (Neem Karoli Baba Film) महज 2 करोड़ रुपये की लागत में तैयार हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 150 करोड़ रुपये से अधिक का ऐतिहासिक कारोबार कर लिया है।

Neem Karoli Baba Film – इस अप्रत्याशित सफलता के उपरांत फिल्म की निर्माता अनुप्रिया नागर गुरुवार को देवभूमि हरिद्वार पहुंचीं। उन्होंने यहां प्रसिद्ध सिद्धपीठ दक्षिणेश्वर काली मंदिर में निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशनंद गिरी महाराज से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और अपनी आगामी आध्यात्मिक फिल्म परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। 

 स्वामी कैलाशनंद गिरी ने की सराहना

अनुप्रिया ने घोषणा की कि पूज्य महाराज श्री से संवाद के पश्चात उन्हें भारत के महान संत-महात्माओं के दिव्य जीवन पर नई फिल्में बनाने की प्रेरणा मिली है, जिस पर अतिशीघ्र जमीनी कार्य प्रारंभ किया जाएगा। स्वामी कैलाशनंद गिरी जी ने कहा कि सफलता के शीर्ष पर पहुंचने के पश्चात अनुप्रिया भगवती दक्षिणेश्वर काली माई और संतों का आभार जताने हरिद्वार आई हैं। स्वामी जी ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रसन्नता का विषय यह है कि आधुनिक दौर की Gen Z पीढ़ी ने सनातन संस्कृति और आस्था को केंद्र में रखकर यह प्रभावशाली कृति रची है।

नीम करोली बाबा के दिव्य संदेश पर है आधारित

स्वामी कैलाशनंद गिरी ने स्पष्ट किया कि इस फिल्म में कोई बड़ा बॉलीवुड स्टार, महंगा सेट या विशालकाय प्रोडक्शन हाउस का नाम नहीं था; इसे बिल्कुल सरल भाषा और सादगीपूर्ण शैली में प्रस्तुत किया गया है, जो दर्शकों के अंतर्मन को छूती है। डॉ. विशाल चतुर्वेदी  के कुशल निर्देशन में बनी यह फिल्म 7 अगस्त 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की गई थी।

 

 

 

Share.
Exit mobile version