देवघर (झारखंड): कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने देवघर में एक प्रेस वार्ता आयोजित कर केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार की नीतियों पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने विशेष रूप से खनिज अधिनियम और खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) यानी MMDR संशोधन विधेयक को लेकर केंद्र के (MMDR Bill Jharkhand) दृष्टिकोण पर कड़ा ऐतराज जताया।

 MMDR Bill Jharkhand – फुरकान अंसारी ने कहा कि सरकार द्वारा लाया गया खनिज अधिनियम किसी भी दृष्टिकोण से न्यायोचित और जनहितैषी नहीं है।उन्होंने स्पष्ट किया कि देवघर की पावन भूमि से वे कार्यकर्ताओं के साथ यह स्पष्ट संदेश देना चाहते हैं कि भाजपा यह बिल देश के बेहतर भविष्य के लिए नहीं, बल्कि चुनिंदा कॉरपोरेट और अपने राजनीतिक हितों को साधने के लिए लेकर आई है।

उन्होंने कहा कि खनिज समृद्ध राज्यों के संसाधनों पर पहला हक वहां की जनता और राज्य सरकारों का होना चाहिए, जिसे यह विधेयक कमजोर करता है। पूर्व सांसद ने दावा किया कि बिल के प्रावधानों के चलते देश के कई खनिज उत्पादक राज्यों को भारी आर्थिक क्षति होगी। उन्होंने विशेष रूप से झारखंड का जिक्र करते हुए कहा कि इससे राज्य को करीब ₹1.58 लाख करोड़ के राजस्व का नुकसान होने का अनुमान है।

7 सितंबर को रांची में बड़ा प्रदर्शन 

 फुरकान अंसारी ने घोषणा की कि MMDR बिल के विरोध में आगामी 7 सितंबर को राजधानी रांची में एक विशाल विरोध-प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। रांची प्रदर्शन के तुरंत बाद पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश के प्रत्येक जिले और प्रखंड में जाकर चौपालें लगाएंगे। आम लोगों को बताया जाएगा कि यह नया खनिज कानून झारखंड के आर्थिक ढांचे, रोजगार और राज्य के हितों के लिए कितना विनाशकारी साबित हो सकता है।

 

 

 

Share.
Exit mobile version