Advertisement

भाजपा सरकार जातीय जनगणना से भाग रही है : अखिलेश यादव

0
27
Akhilesh Yadav On BJP Govt

लखनऊ : समाजवादी पार्टी(सपा) अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा (Akhilesh Yadav On BJP Govt) कि भाजपा सरकार जातीय जनगणना से भाग रही है। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की दो सीटों के लिए यहां सोमवार को मतदान करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा जातीय जनगणना से भाग रही है। यादव ने सवाल किया कि क्या सामाजिक न्याय बिना जातिगत जनगणना के संभव है। उन्‍होंने कहा कि भाजपा इन सवालों से भाग रही है।

इसे भी पढ़ें – मोदी के नेतृत्व में नौ सालों में जितना काम हुआ, उतना पहले कभी नहीं हुआ : हरदीप पुरी

उन्होंने पूछा, ‘सरकार की क्या उपलब्धियां हैं। उसने राज्य में कितने एम्स बनाए, कितने शहरों को ‘स्मार्ट सिटी’ बनाया। पूरे देश में एनएचएआई द्वारा एक्सप्रेस वे बनाए जा रहे हैं, यूपी को पैसा क्यों नहीं मिल रहा है। यूपी का बिजली का कोटा भी केंद्र ने नहीं बढ़ाया है।  यादव ने भाजपा पर नौकरी के अवसर छीनने का भी आरोप लगाया और दावा किया कि सत्तारूढ़ पार्टी विश्वविद्यालयों में अपने लोगों की भर्ती कर रही है और नौकरी के अवसर छीने जा रहे हैं। उन्होंने कहा वे (भाजपा) दलितों और पिछड़ों के अधिकार छीन रहे हैं। वे उन्हें संविधान में मिले अधिकार से वंचित करना चाहते हैं।

 इसे भी पढ़ें – विधान परिषद की दो सीटों के लिए मतदान शुरू, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मतदान किया

Akhilesh Yadav On BJP Govt – यादव ने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के कई विधायकों से (एमएलसी चुनावों के लिए) संपर्क किया गया और उनके साथ बैठकें भी की गईं। उन्होंने कहा कि ऐसा करने वालों का पर्दाफाश होना चाहिए। उल्लेखनीय है कि विधान परिषद की दो सीटों के लिए सोमवार को सुबह नौ बजे से मतदान शुरू हुआ और शाम चार बजे तक मतदान जारी रहेगा व शाम पांच बजे से मतगणना शुरू होगी।