Advertisement

नाबालिग को चाकू से गोदकर मारनेवाला बॉयफ्रेंड बुलंदशहर से गिरफ्तार

0
21
Killer Boyfriend Arrested

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने रविवार शाम राष्ट्रीय राजधानी के शाहाबाद डेयरी इलाके में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को चाकू से गोदकर हत्या के आरोपी 20 वर्षीय साहिल को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से सोमवार को गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि (Killer Boyfriend Arrested) आरोपी साहिल ने शाहबाद डेयरी इलाके में जेजे कॉलोनी निवासी साक्षी को 20 से अधिक बार चाकू मारा और एक बोल्डर से उसके सिर पर भी वार किया। वह फ्रिज-एसी मरम्मत करने वाले मैकेनिक के रूप में काम करता है।

इसे भी पढ़ें – दिल्ली में बीच सड़क पर 16 वर्षीय लड़की की निर्मम हत्या, मूक दर्शक बने रहे लोग

इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में नीले रंग की टी-शर्ट पहने साहिल लड़की को चाकू मारते हुए देखा जा सकता है। लगभग सात से आठ लोग वहां मौजूद थे, लेकिन वे तमाशबीन बने रहे और वह उसे छुरा मारता रहा। गहरे लाल रंग की शर्ट पहने एक आदमी बीच-बचाव करने की कोशिश करता है, लेकिन साहिल उसे दूर धकेल देता है। वीडियो में, साहिल लड़की को चाकू मारता रहता है, साथ ही आसपास खड़े लोगों को धमकी भी देता है जिससे वे वहां से चले जाते हैं।

इसे भी पढ़ें – पहलवानों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई निहायत गलत : अरविंद केजरीवाल

Killer Boyfriend Arrested – छुरा घोंपने के बाद साहिल ने लड़की को कई बार लात मारी और फिर उस पर पांच बार बोल्डर से वार किया। इसके बाद वह थोड़ी देर के लिए वहां से चला गया, लेकिन कुछ ही देर बाद लौट आता है। वीडियो के अनुसार, वह एक बार फिर से लड़की पर बोल्डर से हमला करता है, उसे कई बार लात मारता है और फिर अंत में चला जाता है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि नाबालिग साहिल के साथ रिलेशनशिप में थी लेकिन हाल ही में उनके बीच बहस हुई थी। अधिकारी ने कहा, मृतका अपने दोस्त के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने जा रही थी, तभी साहिल ने उसे रोका और बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। उसके पिता की शिकायत पर आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।