लखनऊ : समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ता सत्ता के मद में नैतिकता और अनैतिकता में भेद (Akhilesh On BJP Workers) नहीं कर पा रहे है। भाजपा का लोकतंत्र, संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था में भरोसा नहीं है। भाजपा समाज में भेदभाव करती है।नफरत फैलाती है। विपक्ष को अपमानित कर देश कीलोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रदूषित करती है। चुनाव में हार के डर से पूरी भाजपा में बौखलाहट है।
इसे भी पढ़ें – भाजपा अध्यक्ष नड्डा की पत्नी की चोरी हुई कार वाराणसी से बरामद, दो गिरफ्तार
Akhilesh On BJP Workers – उन्होने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता से लेकर शीर्ष नेता तक भाषा की मर्यादा को भूल गये हैं। विरोधी दलों और नेताओं पर झूठे आरोप लगाना उनका स्वभाव है। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से ध्यान हटाकर जनता को भ्रमित करना ही भाजपा का उद्देश्य रहता है। दस साल की सरकार में भाजपा सरकार ने जनता की समस्याओं पर कोई काम नहीं किया।
इसे भी पढ़ें – बरेली में बसपा ने पूर्व विधायक को बनाया उम्मीदवार, मायावती के दांव से बीजेपी टेंशन मे
श्री यादव ने कहा कि हालत यह है कि जनता में उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश में भाजपा के खिलाफ भारी अंसतोष उबल रहा है। भाजपा द्वारा किए गए भारी भ्रष्टाचार, बढ़ती महंगाई, चरम पर पहुंची बेरोजगारी से आम जनता आक्रोशित है और भाजपा के खिलाफ समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान को तैयार है। भाजपा लोकसभा चुनाव में पश्चिम उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, सब जगह हार रही है। जनता भाजपा का अहंकार तोड़ देगी।
