अयोध्या/लखनऊ : सावन के पवित्र महीने में अयोध्या पहुंचे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के स्वागत कार्यक्रम में मछली परोसे जाने का वीडियो सामने आने के बाद प्रदेश का सियासी पारा चढ़ गया है। अजय राय रविवार (23 अगस्त) को पार्टी नेताओं के साथ अयोध्या पहुंचे थे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर (Uproar over fish feast in Saavan) में बजरंग बली के दर्शन कर हनुमान चालीसा का पाठ किया और राम मंदिर में रामलला के दर्शन किए।
इसके बाद वे तारुन स्थित अर्पित मैरिज लॉन में आयोजित एक अभिनंदन समारोह में शामिल हुए, जहां स्वागत के दौरान मछली भोज का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में मछली पकाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस के आचरण पर तीखा हमला बोल दिया है।
राम-राम चिल्लाते हैं और मछली की दावत उड़ाते हैं’
रायबरेली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता एक तरफ राम नाम का ढोंग करते हैं और दूसरी तरफ पवित्र धाम अयोध्या में मछली भोज का आयोजन करते हैं। सीएम योगी ने कहा, “कांग्रेस का दोहरा आचरण ऐसा है जिसे देखकर गिरगिट भी शर्मा जाए। एक तरफ (Uproar over fish feast in Saavan) हनुमानगढ़ी में दंडवत होने का ढोंग और दूसरी तरफ बाहर जाकर मांसाहार की दावत। इनके मुंह में राम और बगल में छुरी है।”
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की सफाई
विवाद पर सफाई देते हुए अजय राय ने कहा कि उन्हें निषाद समाज के लोगों ने सम्मान समारोह में आमंत्रित किया था। उन्होंने कहा कि मछली का पालन, बिक्री और भोजन निषाद समाज की आजीविका और जीवन शैली से जुड़ा हुआ है। अजय राय ने बीजेपी को खुली चुनौती देते हुए कहा कि यदि किसी के पास उनके स्वयं मछली खाते हुए कोई तस्वीर या वीडियो प्रमाण है, तो उसे सार्वजनिक करें, वे तुरंत अपने पद से इस्तीफा देने को तैयार हैं।
