बलरामपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जिले के राजपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम कर्रा पहुंचे, जहां उन्होंने आयोजित ‘श्री महारुद्र यज्ञ’ एवं ‘शिव पुराण कथा’ में श्रद्धापूर्वक भाग लिया। मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक और प्राचीन बाबा कर्मेश्वर धाम में विधि-विधान से भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर विशेष अर्चना की। इस पावन अवसर पर (construction of mangal bhawan) उन्होंने देवाधिदेव महादेव से समस्त छत्तीसगढ़वासियों के सुख, शांति, समृद्धि और निरंतर खुशहाली की मंगल कामना की।
ग्राम कर्रा में बनेगा सर्वसुविधायुक्त मंगल भवन
मुख्यमंत्री विष्णु देव ने जनसमुदाय को संबोधित करते हुए ग्राम कर्रा में भव्य और सर्वसुविधायुक्त मंगल भवन के निर्माण की औपचारिक घोषणा की। उन्होंने कहा कि बाबा कर्मेश्वर (construction of mangal bhawan) महादेव की कृपा से इस संपूर्ण अंचल का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित किया जाएगा और जनहित से जुड़े सभी आवश्यक निर्माण कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर पूरे होंगे।
छत्तीसगढ़ में शक्तिपीठ कॉरिडोर और धार्मिक पर्यटन का होगा विस्तार
मुख्यमंत्री ने रेखांकित किया कि छत्तीसगढ़ अत्यंत प्राचीन धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं की तपोभूमि है। राज्य के सभी प्रमुख शिवालयों, देवी शक्तिपीठों और आस्था केंद्रों को आपस में जोड़ने के लिए ‘धार्मिक कॉरिडोर’ विकसित करने की कार्ययोजना पर तेजी से कार्य चल रहा है धार्मिक पर्यटन के विस्तार से न केवल श्रद्धालुओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्राप्त होंगी, बल्कि स्थानीय युवाओं और व्यापारियों के लिए रोजगार व आजीविका के नए रास्ते भी खुलेंगे।


