रायपुर : रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में बाजारों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (Two vicious women who stole jewelery arrested) की संयुक्त पैदल सर्चिंग टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भीड़भाड़ में जेवर चुराने वाली 2 शातिर महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Two vicious women who stole jewelery arrested – ये महिलाएं त्योहारों, बाजारों और मेलों की भीड़ में महिलाओं एवं बच्चों को निशाना बनाकर उनके गले से सोने की चेन, लॉकेट और अन्य आभूषण पार कर देती थीं। पुलिस ने दोनों के पास से करीब 12 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, नकदी, एक दोपहिया वाहन और 5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
पकड़ी गई महिलाओं की पहचान नंदिनी राजपूत और सानिया मरकाम के रूप में हुई है, जो रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र की निवासी हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने रायपुर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों जैसे गोल बाजार, महादेव घाट, इतवारी बाजार और विभिन्न मेला स्थलों पर घूम-घूमकर चोरी की 7 बड़ी वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपियों के कब्जे से लगभग ₹12 लाख मूल्य के सोने-चांदी के गहने, नकदी, 5 मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त एक दोपहिया वाहन जब्त किया गया है।
आरोपी महिला का पति निकला हिस्ट्रीशीटर
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी नंदिनी राजपूत का पति मोहन राजपूत गुढ़ियारी थाने का सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटर बदमाश है, जो वर्तमान में नारकोटिक्स एक्ट (NDPS Act) के तहत रायपुर केंद्रीय जेल में सजा काट रहा है। सेंट्रल जोन के डीसीपी तारकेश्वर पटेल ने बताया कि रक्षाबंधन त्योहार के दृष्टिगत पूरे शहर के बाजारों में पैदल गश्त बढ़ा दी गई है।


