Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गांव
    • किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 28 जुलाई से, जानिए रोजाना कितने श्रद्धालुओं को मिलेगी अनुमति
    • हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के ‘पेपर लीक’ पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने BJP को दी खुली चुनौती
    • भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरोप
    • NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, CBI वकील के न पहुंचने पर मिली 3 अगस्त की तारीख
    • जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया से हटाया जा रहा कंटेंट
    • इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए ‘प्रधान जिंदाबाद’ के नारे
    • PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, July 28
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » 14वीं JPSC परीक्षा धांधली पर बाबूलाल मरांडी का सीएम हेमंत सोरेन पर तीखा हमला, बोले—’CID जांच सबूत मिटाने की साजिश’

    14वीं JPSC परीक्षा धांधली पर बाबूलाल मरांडी का सीएम हेमंत सोरेन पर तीखा हमला, बोले—’CID जांच सबूत मिटाने की साजिश’

    July 26, 2026 झारखण्ड 2 Mins Read
    JPSC exam rigging conspiracy
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    रांची: राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री और वर्तमान में झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने 14वीं जेपीएससी (JPSC) परीक्षा गड़बड़ी मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर करारा हमला बोला है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस मामले में सीआईडी (CID) जांच (JPSC exam rigging conspiracy) सच को सामने लाने के लिए नहीं, बल्कि सबूतों को पूरी तरह मिटाने के लिए कराई जा रही है।

    उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार ही इस पूरी गड़बड़ी की मुख्य सूत्रधार है। उन्होंने साफ किया कि राज्य सरकार का सीधा मतलब मुख्यमंत्री होता है। अगर मुख्यमंत्री इस पूरे मामले में पूरी तरह निष्पक्ष और पाक-साफ हैं, तो उन्हें सीबीआई (CBI) जांच से इतनी आपत्ति क्यों है? मुख्यमंत्री को तुरंत पूरे मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंप देनी चाहिए।

     JPSC exam rigging conspiracy – बाबूलाल मरांडी ने कहा कि JPSC की 14वीं सिविल सर्विस परीक्षा की ओएमआर (OMR) शीट में गड़बड़ी का यह मामला कोई मामूली भूल नहीं, बल्कि एक सुनियोजित और संगठित घोटाला है। यह मेधावी युवाओं का भविष्य चौपट करने और अयोग्य व भ्रष्ट लोगों को अधिकारी बनाने के लिए रचा गया था।

     जांच पूरी होते ही बेनकाब होंगे बड़े चेहरे: बाबूलाल

    बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य के नौजवानों के साथ जो अन्याय किया गया है, वह बहुत बड़ा अपराध है। सीआईडी जांच छात्रों को न्याय दिलाने के लिए नहीं, बल्कि छात्रों के साथ धोखाधड़ी करने वाले माफियाओं को बचाने के लिए की जा रही है। सत्ता में बैठे लोग यह भली-भांति जानते हैं कि जिस दिन इस मामले की निष्पक्ष जांच हो जाएगी, उस दिन सारे बड़े चेहरे बेनकाब हो जाएंगे और इसके लपेटे में पर्दे के पीछे छिपे तमाम रसूखदार लोग गिरफ्त में आएंगे। इसलिए सीआईडी जांच के नाम पर केवल जनता की आंखों में धूल झोंकी जा रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    JPSC विवाद पर बाबूलाल मरांडी के आरोपों पर कांग्रेस का करारा पलटवार, ऋषिकेश सिंह बोले-‘भ्रष्टाचार भाजपा की देन’

    दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर AISA का प्रतिवाद दिवस

    झारखंड के प्रारंभिक शिक्षकों को नहीं मिलेगा ACP और MACP का लाभ, हेमंत सरकार का बड़ा फैसला

    झारखंड कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा हमला, ‘छात्रों के भविष्य से ज्यादा RSS की नियुक्तियों की चिंता’

    Godda Road Accident: गोड्डा में पलटा सरिया लदा ओवरलोड ट्रैक्टर, पहिए के नीचे दबने से 2 की दर्दनाक मौत

    3 साल की मासूम से दरिंदगी और पंचायत की शर्मनाक ‘पार्टी’, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.