Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Agriculture Update: सिंचाई संकट होगा दूर; बगिया एम कैड योजना के जरिए हर खेत को मिलेगा पानी, किसानों को बड़ा लाभ
    • Kawardha News: रिया केशरवानी की बड़ी कामयाबी; घर पहुंचे कवर्धा कलेक्टर, मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं
    • Chirmiri Ram Katha: चिरमिरी में जगद्गुरु रामभद्राचार्य की श्रीराम कथा; 17 से 25 मई तक भक्ति के रंग में रंगेगा शहर
    • Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज, कल और परसों कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
    • केदारनाथ मंदिर के पास जन्मदिन मनाना पड़ा भारी; धार के युवक पर केस दर्ज, घर पहुंची पुलिस
    • ‘बेटे को तो बचा लिया, पर पत्नी का साथ छूट गया’; जबलपुर हादसे की रूह कंपा देने वाली आंखों देखी
    • मध्य प्रदेश में बीयर का संकट! शराब माफिया उठा रहे फायदा, प्रिंट रेट से 80 रुपये तक महंगी बिक रही बीयर
    • उज्जैन पुलिस की बड़ी कामयाबी; 20 ट्रैक्टर चुराकर बेचने वाला ‘महाचोर’ गिरफ्तार, पाताल से ढूंढ निकाला
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, May 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » वाटरफॉल में मस्ती और गहरे पानी में नहाने का चस्का पड़ा भारी, डूबे RIMS के 4 डॉक्टर, एक की मौत

    वाटरफॉल में मस्ती और गहरे पानी में नहाने का चस्का पड़ा भारी, डूबे RIMS के 4 डॉक्टर, एक की मौत

    May 19, 2025 झारखण्ड 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    झारखंड की राजधानी रांची के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के एक डॉक्टर की वाटर फॉल में डूबने से मौत हो गई. रिम्स अस्पताल के 26 इंटर्न डॉक्टर का ग्रुप पिकनिक मनाने के लिए रांची से (fun in waterfall) लगभग 40 किलोमीटर दूर एक वॉटरफॉल में नहाने के लिए गया था. इस बीच नहाते हुए चार डॉक्टर डूबने लगे और फिर उनमें से एक की मौत हो गई.

    रांची के बरियातू स्थित रिम्स अस्पताल के 2019 एमबीबीएस बैच के 26 इंटर्न डॉक्टर का एक ग्रुप रविवार को पिकनिक मनाने के लिए रांची से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित खूंटी (fun in waterfall) जिले के तोरपा के प्रसिद्ध पेरवाघाघ वॉटरफॉल गए थे, जहां मस्ती के दौरान डॉ अभिषेक खलखो , डॉ कीर्तिवर्धन, डॉ जासुआ टोप्पो और डॉ अजय मोदी सहित अन्य पानी में उतरकर नहाने लगे. गहरे पानी में जाने के कारण चारों डॉक्टर पानी में डूबने लगे.

    रिम्स अस्पताल में किया गया था रेफर

    इसी बीच अन्य डॉक्टरों की टीम ने शोर मचाना शुरू कर दिया. जिसके बाद स्थानीय गोताखोरों ने वाटर फॉल के गहरे पानी में उतरकर तीन इंटर्न डॉक्टर को तो सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन डॉक्टर अभिषेक खलखो को जब पानी से निकल गया तो उनकी हालत काफी गंभीर थी. आनन फानन में उन्हें तोरपा के अस्पताल में लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए वहां मौजूद डॉक्टरों की टीम ने तत्काल रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया.

    पानी में डूबने से डॉक्टर की मौत

    रिम्स अस्पताल पहुंचे डॉक्टर अभिषेक खलखो को जांच के बाद डॉक्टरों की टीम ने मृत घोषित कर दिया गया. रिम्स अस्पताल के एक डॉक्टर की पेरवाघाघ वॉटरफॉल में डूब कर हुई मौत की सूचना के बाद पूरे परिसर में मातम पसर गया. डॉक्टर अभिषेक खलखो अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद रांची के रिम्स अस्पताल में इंटर्न कर रहा था. मृतक डॉक्टर मूलरूप से खूंटी के थे और उनका पूरा परिवार महाराष्ट्र के नागपुर में शिफ्ट हो गया है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    JPSC विवाद में राज्यपाल की एंट्री! धांधली की शिकायतों पर कड़ा रुख, जांच के आदेश से मचा हड़कंप

    गोड्डा का अंकित कुमार बना झारखंड का स्टेट टॉपर; 10वीं की परीक्षा में लहराया परचम

    अब डिजिटल होगा आपका जन्म प्रमाण पत्र! वेरिफिकेशन कराएं और पाएं बारकोड वाला नया सर्टिफिकेट

    CID का बड़ा एक्शन! बोकारो एसपी ऑफिस के एएसआई गिरफ्तार, 1.11 करोड़ की अवैध निकासी का आरोप

    ‘आज करो-अभी करो’—महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस का बड़ा आंदोलन, देश भर से पीएम को जाएंगे पत्र

    ICSE-ISC नतीजों में झारखंड का जलवा, 99.2% पास प्रतिशत के साथ बेटियों का दबदबा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.