
UP Panchayat Chunav 2021: प्रदेश में जिला पंचायत के चुनाव की तैयारी के बीच शुक्रवार को आरक्षण की सूची जारी की गई है। उत्तर प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव 2021 के लिए आरक्षण अधिसूचना जारी कर दी गई है। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव पंचायती राज मनोज कुमार सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुखों की आरक्षण व्यवस्था का ब्यौरा दिया। इस अधिसूचना के अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष के 27 पद अनारक्षित,12 महिला, 27OBC, 16 SC में आरक्षित, ब्लॉक प्रमुखों के 826 पदों में से 314 अनारक्षित, 113 महिला,223 OBC और 171 SC में आरक्षितपहली बार 5 पद एसटी कैटेगरी के लिए रखे गए ग्राम प्रधानों के लिए 20268 पद अनारक्षित9739 महिला सीट,15712 OBC,12045 SCप्रधान के लिए महिलाओं के 19659 पद आरक्षित
उत्तर प्रदेश में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव (UP Panchayat Election 2021) के लिए जिलेवार जिला पंचायत अध्यक्षों की आरक्षण (Reservation) की सूची हुई जारी कर दी गई है. शामली, बागपत ,लखनऊ ,कौशांबी ,सीतापुर ,हरदोई जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु अनुसूचित जाति स्त्रियों के लिए आरक्षित
कानपुर नगर ,औरैया, चित्रकूट, महोबा, झांसी ,जालौन, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी , रायबरेली, मिर्जापुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु अनुसूचित जाति के लिए हुआ आरक्षित

ये भी पड़े : पंचायतों में आरक्षण की अधिसूचना जारी प्रकिया आज से
संभल, हापुड़, एटा ,बरेली ,कुशीनगर, वाराणसी, बदायूं जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु अन्य पिछड़ा वर्ग स्त्री के लिए आरक्षित
आजमगढ़, बलिया, इटावा, फर्रुखाबाद, बांदा, ललितपुर, अंबेडकर नगर ,पीलीभीत ,बस्ती, संतकबीरनगर ,चंदौली ,सहारनपुर ,मुजफ्फरनगर जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए हुआ आरक्षित
कासगंज ,फिरोजाबाद, मैनपुरी, मऊ, प्रतापगढ़ ,कन्नौज, हमीरपुर ,बहराइच, अमेठी ,गाजीपुर ,जौनपुर, सोनभद्र जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु स्त्रियों के लिए हुआ आरक्षित
अलीगढ़ ,हाथरस, आगरा ,मथुरा ,प्रयागराज ,फतेहपुर, कानपुर देहात ,गोरखपुर, देवरिया ,महाराजगंज ,गोंडा ,बलरामपुर ,श्रावस्ती ,अयोध्या, सुल्तानपुर, शाहजहांपुर ,सिद्धार्थनगर ,मुरादाबाद ,बिजनौर ,रामपुर, अमरोहा ,मेरठ ,बुलंदशहर ,गाजियाबाद ,गौतमबुद्धनगर, उन्नाव, भदोही जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु रहेगा अनारक्षित
ये भी पड़े : navbharattimes.indiatimes.com
image source : www.google.com

