पश्चिमी UP में पाकिस्तान की ख़ुफ़िया एजेंसी ISI की दखल:
ख़ुफ़िया संगठन हर देश में पाए जाते है, सभी देश पड़ोसी देशों और दुनिया के अलग अलग देशों में अपने राजदूत के साथ ही जासूस भी भेजते है, जिससे की उस देश की योजनाओं और जानकारी जुटा कर किसी भी खतरे से बच सके और दूसरे देश को कमज़ोर कर सके. पाकिस्तान की ख़ुफ़िया एजेंसी ISI भी ऐसी गतिविधियों को अंजाम देता रहता है,भारत के खिलाफ उसकी सभी रणनीतियाँ होती है.
गौरतलब है की ISI पश्चिमी UP में नए सिरे से जड़े जमाना शुरू कर चुका है. करीब 20 साल से जासूसी कर रहे 25 लोगों की गिरफ़्तारी इस बात को पुख्ता करने का काम कर रही है. मेरठ छावनी में जासूसी गतिविधियों को अंजाम देने की कोशिशों से पर्दा उठा जब छावनी से जुड़े कुछ गोपनीय दस्तावेज़ बरामद हुए.
आईएसआई को सूचना भेजने में पकड़े पूर्व सैनिक से कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। पिछले 20 सालों में जो भी जासूस गिरफ्तार किए गए हैं, वह पश्चिमी यूपी में मेरठ और आसपास के जिलों में रहकर गोपनीय जानकारी भेजते थे।
पूर्व सैनिक सौरभ शर्मा की गिरफ़्तारी हापुड़ से होने के बाद से कड़ियाँ जोड़ने का सिलसिला शुरू हुआ है, जो की ISI की पश्चिमी UP में पैठ को दिखा रहा है. जाँच एजेंसियां सभी बिन्दुओ पर जाँच कर रही है, साथ ही सेना भी अलर्ट मोड पर है, मेरठ छावनी में उसके संपर्क में आये सभी से पूछताछ होगी, और साथ ही उसके कनेक्शन किस स्तर तक है, ये सभी बिंदु इस नेटवर्क को तोड़ने में काम करेगी.
गिरफ्तार जासूसों की सूची-
- 08 जनवरी 2021: यूपी एटीएस ने हापुड़ से पूर्व सैनिक सौरभ शर्मा गिरफ्तार।
- 19 अक्तूबर 2018 – मेरठ कैंट का जवान कंचन पाकिस्तान को सूचना भेजते पकड़ा गया।
- 27 नवंबर 2015 – एसटीएफ ने मेरठ कैंट से आईएसआई एजेंट इजाज को गिरफ्त में लिया।
- 16 अगस्त 2014 – मेरठ से संदिग्ध आईएसआई एजेंट आसिफ अली गिरफ्तार।
- 10 जनवरी 2009 – सहारनपुर से आईएसआई एजेंट आमिर अहमद उर्फ भूरा गिरफ्तार।
- 12 दिसंबर 2008 – सीआरपीएफ कैंप में आतंकी हमले से जुड़े लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी फहीम अंसारी गिरफ्तार।
- 21 जून 2007 – बिजनौर में भारी मात्रा में आरडीएक्स के साथ हूजी के आतंकी गिरफ्तार।
- 23 अगस्त 2005 – लश्कर-ए-तैयबा के चीफ कोऑर्डिनेटर अबु रज्जाक मसूद का मुजफ्फरनगर कनेक्शन मिला।
- 10 मार्च 2005 मेरठ से खलील हुसैन शाह आईएसआई एजेंट गिरफ्तार।
- 18 अप्रैल 2004 को मेरठ से रूबी बेगम आईएसआई एजेंट गिरफ्तार।
- 14 मार्च, 2003- मुजफ्फरनगर से जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी सज्जाद और इत्तफाकुल गिरफ्तार।
- 15 जुलाई 2002- मुजफ्फरनगर से एक आईएसआई एजेंट गिरफ्तार।
- 09 जुलाई 2002 – मुरादाबाद से हिज्बुल मुजाहिदीन से ताल्लुक रखने वाले पांच आतंकी गिरफ्तार।
- 21 जून 2002 – सेना के गोपनीय दस्तावेज मुहैया करवाता एजेंट पकड़ में आया |
- 22 मार्च 2002- हापुड़ से लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकी गिरफ्तार |
- 08 जनवरी, 2002 – गाजियाबाद में एक आईएसआई एजेंट को मुठभेड़ में मरा।
- 01 मई 2001 – सहारनपुर से आईएसआई का एक एजेंट पकड़ में आया।
- 30 अप्रैल 2001- पाकिस्तान से ट्रेंड आतंकी हापुड़ मदरसे से पकड़ा गया।
सभी ख़बरों के लिए जुड़े रहे करंट न्यूज़ के साथ, हमे Like share subscribe करके बताये कैसा लगा आर्टिकल “पश्चिमी UP में पाकिस्तान की ख़ुफ़िया एजेंसी ISI की दखल”

