Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गांव
    • किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 28 जुलाई से, जानिए रोजाना कितने श्रद्धालुओं को मिलेगी अनुमति
    • हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के ‘पेपर लीक’ पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने BJP को दी खुली चुनौती
    • भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरोप
    • NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, CBI वकील के न पहुंचने पर मिली 3 अगस्त की तारीख
    • जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया से हटाया जा रहा कंटेंट
    • इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए ‘प्रधान जिंदाबाद’ के नारे
    • PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, July 28
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » उत्तर प्रदेश के इस डीएम ने बिताई रैन बसेरे में रात

    उत्तर प्रदेश के इस डीएम ने बिताई रैन बसेरे में रात

    December 30, 2020 उत्तर प्रदेश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    डीएम गाजियाबाद की एक सराहनीय पहल देखने को मिली है। उत्तर प्रदेश में ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है और ऐसे में गरीब लोगो को सबसे ज़्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है।इन सब के बीच गाजियाबाद के डीएम अजय शंकर पांडेय ने रैन बसेरे में खुद रात बितायी और लोगो से मिलकर उनका हाल चाल भी जाना। अजय शंकर पांडेय लोगो के बीच रहे और उनसे बातचीत की। डीएम गाजियाबाद रात में रैन बसेरा में ही सो भी गए।

    जी हां, जिलाधिकारी गाजियाबाद डॉक्टर अजय शंकर पांडेय ने व्यवस्थाओं की जानकारी के लिए रैन बसेरे में न केवल रात बितायी बल्कि रैन बसेरे के बिस्तरों को अपने बिस्तर की तरह इस्तेमाल किया। कार्यालय का काम भी रैन बसेरे में ही किया। जिसने भी इस दृश्य को देखा वह भौचक्का रह गया और रैन बसेरे की देखरेख करने वालों को तो सर्दी में भी पसीना आने लगा। हुआ यूं कि मंगलवार सुबह 11 बजे खुद को समाजसेवी कहने वाले एक व्यक्ति ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी से मुलाकात की और उनसे शहर में बने रैन बसेरों में खराब इंतजाम की शिकायत की। बताया कि रैन बसेरों में 10 मिनट भी रुका नही जा सकता है। चाहे तो खुद जिलाधिकारी ही जाकर मौके पर स्थिति देख लें। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि वह खुद जाकर रैन बसेरों का हाल देखेंगे।

    रात को 11 बजे जिलाधिकारी अपने आवास से रैन बसेरों का हाल और वहां की सुविधाएं देखने के लिए निकलते हैं। सबसे पहले वह अर्थला स्थित रैन बसेरे पहुंचे। आधे घण्टे तक वहां रुके और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी की। जो खामियां दिखी उनको दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद वह राजनगर में बने रैन बसेरे में पहुंचे। यहां पर लगे एक बिस्तर पर ही वह बैठ गए। आसपास बैठे लोगों से उनकी परेशानी के बारे में पूछा। रैन बसेरे में की गई व्यवस्था के बारे में जानकारी की। इस दौरान जिलाधिकारी के ओएसडी ने रैन बसेरे में सुविधाएं न होने की शिकायत करने वाले समाजसेवी को फोन कर बताया कि उनके आवास के पास ही रैन बसेरे में जिलाधिकारी रात बिता रहे हैं। वह मौके पर आकर देख सकते हैं। समाजसेवी ने 15 मिनट में आने की बात कही लेकिन वहां नही पहुंचे। अपना फ़ोन भी स्विच ऑफ कर लिया।

    दूसरी तरफ रैन बसेरे में ही जिलाधिकारी ने कैम्प कार्यालय से जुड़े कार्य भी निपटाए। ठंड में उन्होंने रैन बसेरे के ही कम्बल और रजाई का इस्तेमाल किया। करीब 3 घंटे तक जिलाधिकारी रैन बसेरे में रहे । उन्होंने ठंड से परेशान लोगों को जैकेट मंगाकर भी दी। उन्होंने बताया कि सुविधांए ठीक मिली। जो खामियां दिखी उनको जल्द ही ठीक करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी के इस कदम से रैन बसेरे में रहने वाले लोग खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी उनके बगल में ही बैठकर कार्य कर रहे थे। इस तरह औचक निरिक्षण होते रहे तो रैन बसेरों में कोई परेशानी नही होगी। अधिकारियों में डर होगा और रैन बसेरों में सभी सुविधाएं रहेंगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए ‘प्रधान जिंदाबाद’ के नारे

    नोएडा सेक्टर-150 की एल्डिको सोसाइटी में दर्दनाक हादसा, STP टैंक में जहरीली गैस से दो लोगों की मौत

    Amroha Three Sisters Marriage Law: अमरोहा में 3 बहनों से शादी का मामला; जानिए हिंदू मैरिज एक्ट और BNS धारा 82 के तहत यह शादी वैध है या अवैध?

    संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर बस; 2 की मौत और 24 घायल

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का बड़ा बयान, बोले—’न कोई जीता, न कोई हारा’

    अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का गठन, IG किरण एस. के नेतृत्व में 3 वरिष्ठ IPS अफसरों को कमान

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.