रांची : झारखंड में चौथे चरण से लोकसभा चुनाव की (Voting Will Be Held On 13 May In Jharkhand) शुरूआत हो रही है। 13 मई को राज्य की चार सीटों सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू में वोट डाले जाएंगे। पलामू अनुसूचित जाति की आरक्षित सीट है, जबकि बाकी तीन सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। चारों लोकसभा क्षेत्रों में 32.07 लाख महिलाओं सहित 64.37 लाख से अधिक मतदाता हैं।

इसे भी पढ़ें – देश को आर्थिक शक्ति बनाने में झारखंड की भी भागीदारी सुनिश्चित हो : निर्मला

2019 में भाजपा को राज्य में 11 सीटें मिली थीं, जबकि उसकी सहयोगी आजसू ने एक सीट जीती थी। कांग्रेस और जेएमएम को एक-एक सीट मिली थी। इस बार इन चारों सीटों पर होने वाले मतदान से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, चाईबासा की सांसद गीता कोड़ा, पलामू के सांसद बीडी राम, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव भगत जैसे दिग्गजों की किस्मत का फैसला होगा। यहां चारों सीटों पर भाजपा और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों में आमने-सामने का मुकाबला नजर आ रहा है।

इसे भी पढ़ें – रांची में दूसरे दिन सात नए ठिकानों पर ED की छापेमारी, फिर मिला भारी मात्रा में कैश

Voting Will Be Held On 13 May In Jharkhand – खूंटी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के सामने कांग्रेस ने काली चरण मुंडा को मैदान में उतारा है। गरीबी, अफीम की खेती, नक्सलवाद और मानव तस्करी की समस्याओं का सामना करने वाले खूंटी लोकसभा क्षेत्र में अर्जुन मुंडा ने 2019 में काली चरण मुंडा को केवल 1,445 वोटों के मामूली अंतर से हराया था। सिंहभूम में दो महिला नेताओं के बीच मुकाबला है। भाजपा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा फिर मैदान में हैं, यहां झामुमो की जोबा मांझी उनका मुकाबला कर रही हैं।

Share.
Exit mobile version