देशभर में सोने की कीमतों में आज कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला. 21 दिसंबर 2025 को भी सोना उसी स्तर पर टिका रहा, जहां वह एक दिन पहले था. लगातार दूसरे दिन स्थिरता रहने से उन लोगों को (change in price of gold) राहत मिली है जो शादी या निवेश के लिए सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं. पिछले कुछ दिनों में आई गिरावट के बाद अब सोने के दाम ठहर गए हैं.
आज भारत में 10 ग्राम सोने का भाव
अगर बात करें आज के ताजा रेट की, तो 24 कैरेट सोना 10 ग्राम के हिसाब से 1,34,180 रुपये पर बिक रहा है. वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए 1,23,000 रुपये दर्ज की गई है. इसके अलावा 18 कैरेट सोना 10 ग्राम में 1,00,640 रुपये में मिल रहा है. इन सभी रेट्स में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है.
बीते दिनों क्यों गिरा था सोना?
19 दिसंबर को सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखी गई थी. उस दिन 24 कैरेट सोना करीब 660 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ था, जबकि 22 कैरेट सोने में लगभग 600 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई थी. इसके बाद से दाम स्थिर बने हुए हैं, जिससे बाजार में संतुलन की स्थिति दिखाई दे रही है.
चांदी के दाम में आई चमक
जहां सोना आज स्थिर रहा, वहीं चांदी ने तेजी दिखाई है. आज 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,140 रुपये हो गई है, जो कल के मुकाबले 50 रुपये ज्यादा है. अगर 1 किलो चांदी की बात करें, तो यह 2,14,000 रुपये पर पहुंच गई है. चांदी (change in price of gold) की इस तेजी ने निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है.

