नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के स्वदेशी BHIM (भीम) ऐप ने डिजिटल पेमेंट की दुनिया में धमाकेदार वापसी की है। पिछले दो सालों में इसके मंथली UPI ट्रांज़ैक्शन की संख्या में लगभग दस गुना का अभूतपूर्व उछाल दर्ज किया गया है। इसके साथ ही यह प्लेटफॉर्म अब साधारण पेमेंट के अलावा अन्य डिजिटल (BHIM app makes big comeback) वित्तीय सेवाओं में भी अपना विस्तार करने की रणनीति पर काम कर रहा है।
NPCI द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, BHIM ऐप ने जून 2024 में जहां 23 मिलियन ट्रांज़ैक्शन प्रोसेस किए थे, वहीं जून 2026 में यह संख्या बढ़कर 224 मिलियन हो गई। इस अवधि के दौरान लेन-देन (ट्रांजैक्शन) की कुल वैल्यू भी तीन गुना से अधिक बढ़कर ₹7,966 करोड़ से सीधे ₹25,613 करोड़ के स्तर पर पहुंच गई।
BHIM app makes big comeback – यह जबरदस्त ग्रोथ भारत के सबसे शुरुआती UPI ऐप्स में से एक के लिए एक बड़ा बदलाव साबित हो रही है, जिसने PhonePe और Google Pay जैसे दिग्गजों के भारतीय बाजार में स्थापित होने के बाद अपनी पकड़ पूरी तरह खो दी थी। हालांकि, इतनी बड़ी बढ़ोतरी के बावजूद BHIM की कुल बाजार हिस्सेदारी अभी भी सीमित है।
‘भारत का अपना ऐप’ के रूप में बनाई पहचान
BHIM की इस वापसी की शुरुआत तब हुई जब NPCI ने 2024 में इस ऐप को एक अलग सब्सिडियरी (सहायक कंपनी) ‘NPCI BHIM सर्विसेज लिमिटेड’ का रूप दिया और इसे स्वतंत्र निर्णय लेने व मुनाफा कमाने वाला बिजनेस स्ट्रक्चर प्रदान किया। इस पुनर्गठन (Rebalancing) के बाद NPCI ने इस नई इकाई में ₹300 करोड़ का बड़ा निवेश किया।


