Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दिल्ली संसद में गूंजा झारखंड पेपर लीक का मुद्दा! बीजेपी सांसदों का हेमंत सरकार और कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग
    • लोहरदगा मंडल कारा में कैदी की संदिग्ध मौत से हड़कंप! परिजनों ने हत्या का आरोप लगा कुडू में किया नेशनल हाईवे जाम
    • पलामू में रेलवे वैगन फैक्ट्री लगाने की मांग! सांसद विष्णु दयाल राम ने लोकसभा में उठाई आवाज; रुक सकेगा पलायन
    • झारखंड में खुलेंगे ‘प्रीमियम मिलेट्स कैफेटेरिया’! रांची, जमशेदपुर और देवघर से शुरुआत; सरकार देगी 1 करोड़ की वित्तीय मदद
    • झारखंड में SIR प्रपत्र भरने की आज आखिरी तारीख! 5 अगस्त को जारी होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट; बाहरी मजदूरों का पलायन शुरू
    • पलामू: पांकी को मिला नया और हाईटेक थाना भवन! विधायक, DIG और SP ने किया उद्घाटन; बेहतर होगी पुलिसिंग
    • रांची सदर अस्पताल में चमत्कार! बिहार की महिला का सर्वाइकल स्पाइनल कॉर्ड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, मिली नई जिंदगी
    • शालीमार-भुज-शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस के स्टॉपेज में बड़ा बदलाव: अब गांधीधाम नहीं, गोपालपुर स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, July 29
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » दिल्ली में भीषण गर्मी जारी, मौसम विभाग ने बताया कब होगी तापमान में गिरावट

    दिल्ली में भीषण गर्मी जारी, मौसम विभाग ने बताया कब होगी तापमान में गिरावट

    April 29, 2022 दिल्ली 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    दिल्ली में शुक्रवार को भी भीषण गर्मी (Weather Updates) जारी रही और तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, कम से कम अगले दो दिनों के लिए शहर में भीषण लू चलेंगी। जिससे तापमान काफी बढ़ सकता है,हालांकि, 2 मई के बाद आगे बढ़ते पश्चिमी विक्षोभ के साथ तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जो बारिश और गरज के साथ आने का अनुमान है।

    इसे भी पढ़ें – भलस्वा लैंडफिल में लगी आग के मामले में नॉर्थ एमसीडी पर 50 लाख का जुर्माना

    Weather Updates – भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली के साथ-साथ पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और झारखंड के कुछ हिस्सों में अप्रैल के महीने में भीषण गर्मी पड़ रही है। आईएमडी द्वारा शुक्रवार दोपहर 12:45 बजे जारी बुलेटिन के अनुसार, शनिवार (30 अप्रैल) को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों के साथ-साथ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में अलग-अलग स्थानों पर भीषण गर्मी की संभावना है।

    आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर.के. जेनामणि ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में आज का तापमान 0.5-1 डिग्री बढ़ सकता है और कुछ स्टेशनों पर 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हरियाणा के कुछ स्टेशनों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो सकता है। आज का अधिकतम तापमान हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में होगा।

    इसे भी पढ़ें – दिल्ली के 40 गावों के नाम बदलने की मुहिम में लगी भाजपा, केजरीवाल सरकार को भेजा प्रस्ताव

    अधिकारी ने कहा कि दिल्ली और पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा पश्चिमी यूपी, मध्य प्रदेश और झारखंड के इलाकों के लिए 29 अप्रैल से 1 मई तक तीन दिनों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। आईएमडी के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 2 मई से आगे बढ़ता पश्चिमी विक्षोभ संभावित गरज और बारिश ला सकता है। जेनामनी ने कहा कि 2 मई से 4 मई तक तापमान 36 डिग्री से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।  आईएमडी ने कहा कि 30 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।

    इसे भी पढ़ें – कोरोना का कहर जारी, तीन दिन से लगातार आ रहे एक हजार से ज्यादा केस

    मैदानी इलाकों में हीटवेव तब घोषित की जाती है जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री और पहाड़ी क्षेत्रों के लिए कम से कम 30 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक हो। जब दो दिनों तक अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति बनी रहती है तो ‘येलो अलर्ट’ जारी किया जाता है।गुरुवार को आईएमडी ने राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और ओडिशा सहित उत्तर पश्चिमी भारत के पांच राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    शिक्षकों की चुनावी ड्यूटी पर चुनाव आयोग का बड़ा रुख: स्कूल टाइमिंग में नहीं लगेगी ड्यूटी, केवल 10-14% टीचर्स ही होंगे तैनात

    NEET पेपर लीक मामले में CBI का बड़ा एक्शन, स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट में 13 आरोपियों के खिलाफ 20 हजार पेज की चार्जशीट दाखिल

    जंतर-मंतर पहुंचे निलंबित सिपाही शेर सिंह का नया वीडियो वायरल, अधिकारियों द्वारा ‘हिस्ट्रीशीटर’ बताए जाने पर बिफरे

    पूर्वी दिल्ली की गीता कॉलोनी में अचानक झुकी 4 मंजिला जर्जर इमारत! MCD ने घोषित किया खतरनाक

    CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजनों को उठाने का आरोप

    NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुंचे संसद

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.