Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भारत बनाम जिम्बाब्वे T20I: अभिषेक शर्मा ने गेंद से मचाया तहलका, 14 साल बाद दोहराया सहवाग का ऐतिहासिक कारनामा
    • रूस-यूक्रेन युद्ध में भीषण पलटवार, जपोरिज्जिया में 12 और सुमी में 3 लोगों की मौत से बढ़ा तनाव
    • बैंक ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, इस सप्ताह सोमवार से शनिवार तक खुले रहेंगे सभी सरकारी और निजी बैंक
    • बच्चों के लिए ज्यादा सुरक्षित होगा ChatGPT, OpenAI ने पेश किए नए ‘टीन फीचर्स’ और चाइल्ड सेफ्टी ब्लूप्रिंट
    • आज आषाढ़ मास का रवि प्रदोष व्रत, जानें प्रदोष काल पूजा विधि और महादेव की कृपा पाने के विशेष उपाय
    • मानसून के मौसम में जन्नत जैसा अहसास कराता है ‘बादलों का घर’ मेघालय, हरियाली और वादियों का लें मज़ा
    • नोएडा सेक्टर-150 की एल्डिको सोसाइटी में दर्दनाक हादसा, STP टैंक में जहरीली गैस से दो लोगों की मौत
    • Amroha Three Sisters Marriage Law: अमरोहा में 3 बहनों से शादी का मामला; जानिए हिंदू मैरिज एक्ट और BNS धारा 82 के तहत यह शादी वैध है या अवैध?
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, July 26
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » सीएम योगी के प्रोत्साहन से निर्यातकों ने आपदा को अवसर में बदला, देश में पांचवें स्थान पर बना रहा यूपी

    सीएम योगी के प्रोत्साहन से निर्यातकों ने आपदा को अवसर में बदला, देश में पांचवें स्थान पर बना रहा यूपी

    January 19, 2021 उत्तर प्रदेश 5 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Uttar Pradesh News: कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण दुनियाभर में आर्थिक गतिविधियां ठप हो गई थीं। ऐसे समय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले प्रोत्साहन के चलते सूबे के कई निर्यातकों ने आपदा को अवसर में बदलने का कार्य किया। इन निर्यातकों के प्रयासों से ही चावल, खिलौने, दवाई, कालीन, सिल्क, उर्वरक, मछली उत्पाद, चीनी और कृत्रिम फूल जैसे सामानों के विदेशों से खूब आर्डर मिले। और यूपी निर्यात के मामले में देश में अपने पांचवे स्थान को बनाये रखने में सफल रहा। अब प्रदेश सरकार इस स्थान से ऊपर पहुचने की मंशा रखती हैं। ऐसे जल्दी ही सरकार सूबे के निर्यात को बढ़ावा देने संबंधी कई फैसले लेगी। निर्यात को बढ़ावा देने के लिए सरकार उद्यमियों को कई तरह की रियायतें भी दे सकती है। ताकि राज्य के तमाम उत्पादों को विदेशों में आसानी से भेजा जा सके।

    केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न राज्यों से हुए निर्यात के जारी किये गए नवीनतम आंकड़ों के अनुसार कोरोनाकाल में निर्यात के मामले में उत्तर प्रदेश ने तेलंगाना, उडीसा, केरल, कर्नाटक, हरियाणा, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और पंजाब जैसे कई राज्यों को पीछे छोड़ दिया। केंद्र सरकार के इन आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2020 में अप्रैल से नवंबर में उत्तर प्रदेश से 72,508 करोड़ रूपये का सामान निर्यात किया गया। जबकि कोरोना के चलते लगाए गए लॉकडाउन में कुछ महीने उत्पादन पूरी तरह से ठप्प था, इसके बाद भी यूपी से चावल, चीनी, दूध, आटा, प्लास्टिक उत्पाद, सिल्क, कृत्रिम फूल जैसे सामानों का के विदेशों से खूब निर्यात किया गया। नेपाल, बंगालदेश और दक्षिण पूर्व एशिया के देशों ने कोरोना काल के दौरान यूपी से बड़ी संख्या ओडीओपी उत्पाद मनवायें।

    इसे भी पढ़े:शहरों का कूड़ा अब घरों, सड़कों को जगमग करेगा

    इस साल अप्रैल से नवंबर तक विभिन्न राज्यों से हुए निर्यात के केंद्र द्वारा जारी किये गए नवीनतम आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश से विदेशों में 2064.10 करोड़ रुपये के चीनी तथा चीनी से बने उत्पादों का निर्यात किया गया। जबकि बीते साल 841.22 करोड़ रुपये के ही चीनी तथा चीनी से बने उत्पादों का निर्यात हुआ था। इसी प्रकार इस साल अप्रैल से नवंबर तक आटा, बेकरी और दूध के निर्यात में भी बीते साल के मुकाबले दुगना इजाफा हुआ। राज्य से इस साल अप्रैल से नवंबर तक 79.52 करोड़ रूपये के आटा, बेकरी और दूध उत्पाद का निर्यात किया गया। प्लास्टिक उत्पादों में 11 प्रतिशत का इजाफा बीते वर्ष के मुकाबले हुआ। अनाज के निर्यात में 83 प्रतिशत का इजाफा इस साल हुआ पाया गया। इस साल अप्रैल से नवंबर तक 1054.20 करोड़ रुपये का अनाज निर्यात किया गया। बीते साल 949.49 करोड़ रुपये का अनाज निर्यात हुआ था।

    Uttar Pradesh News: विदेशों में निर्यात किए गए जो अनाज में चावल ही अधिक मंगवाया गया है। निर्यात से जुड़े कारोबारियों के अनुसार यूपी में उगाए जाने वाले ब्लैक राइस (काला चावल) की मांग विदेशों में लगातार बढ़ रही है। यूपी के चंदौली के लिए काला चावल अब विदेशों में अपनी पहचान बना चुका है। विदेशों में इस चावल के मुरीदों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।

    किसानों ने तीन साल पहले एक्सपेरिमेंट के तौर पर चंदौली में इसको उगाना शुरू किया गया था। अब काले चावल की मांग विदेशों से खूब हो रही है। यूपी के मिर्ज़ापुर में भी किसान इसकी खेती कर रहे हैं। बासमती के साथ इस चावल को साउथ ईस्ट एशिया के देशों में कोरोना काल के दौरान निर्यात किया गया। यूपी से करीब 68 उत्पाद विदेशों में भेजे जाते हैं। जिसमें से इस साल अप्रैल से नवंबर तक मांस के निर्यात में 2.58 प्रतिशत की कमी आयी क्योंकि लॉकडाउन के चलते स्लाटरहाउस बंद थे। इसी तरह चर्म उत्पाद, सीमेंट, स्टोन आदि में भी कमी आयी है।

    Uttar Pradesh News: फिलहाल अब निर्यात बढ़ने लगा है। सरकार भी इस गति को तेज करने के लिए सरकार नई निर्यात नीति आयी है। जिसके तहत सरकार निर्यातकों की संख्या और बढ़ाने की दिशा में भी सरकार काम कर रही है। अभी राज्य में करीब 10 हजार निर्यातक हैं। इनकी संख्या में इजाफा किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश ने मेक इन यूपी ब्रांड विकसित करने की दिशा में काम शुरू किया है। हर जिले को निर्यात हब के रूप में विकसित करने की तैयारी चल रही है। सरकार निर्यातकों को कई सहूलियतें दिए जाने पर विचार कर रही है। जल्दी ही मुख्यमंत्री इस संबंध में फैसला लेंगे।

    इसे भी पढ़े:https://maximumgovernance.com/white-paper-reports/uttar-pradesh-among-the-top-10-digital-states-of-india/

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद से राज्य के निर्यात में लगातार वृद्धि हो रही है। 2017-18 में राज्य से 88967.42 करोड़, 2018-19 में 114042.72 करोड़ तथा 2019-20 में राज्य से 120356.26 करोड़ रुपये का निर्यात हुआ। जबकि इससे पूर्व 2016-17 में राज्य से कुल निर्यात का ग्राफ 83999.92 करोड़ रुपये था। कोरोना के कारण उत्पन्न बाधाओं के बावजूद चालू वित्तीय वर्ष में पिछले वर्ष के कुल निर्यात के बराबर निर्यात हो जाने की उम्मीद निर्यात के कार्यरत निर्यातकों को है।

    Ajmer में Congress का बड़ा बवाल, Sachin Pilot |Ashok Gehlot

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    नोएडा सेक्टर-150 की एल्डिको सोसाइटी में दर्दनाक हादसा, STP टैंक में जहरीली गैस से दो लोगों की मौत

    Amroha Three Sisters Marriage Law: अमरोहा में 3 बहनों से शादी का मामला; जानिए हिंदू मैरिज एक्ट और BNS धारा 82 के तहत यह शादी वैध है या अवैध?

    संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर बस; 2 की मौत और 24 घायल

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का बड़ा बयान, बोले—’न कोई जीता, न कोई हारा’

    अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का गठन, IG किरण एस. के नेतृत्व में 3 वरिष्ठ IPS अफसरों को कमान

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का बड़ा बयान; बोले—’बीजेपी के लिए पद से बड़ा देश और युवा पीढ़ी है’

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.