Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Govinda Karisma Kapoor Movies Breakup: क्यों टूटी गोविंदा और करिश्मा कपूर की सुपरहिट जोड़ी? शगुफ्ता अली ने खोला 24 साल पुराना राज
    • भारत बनाम जिम्बाब्वे T20I: अभिषेक शर्मा ने गेंद से मचाया तहलका, 14 साल बाद दोहराया सहवाग का ऐतिहासिक कारनामा
    • रूस-यूक्रेन युद्ध में भीषण पलटवार, जपोरिज्जिया में 12 और सुमी में 3 लोगों की मौत से बढ़ा तनाव
    • बैंक ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, इस सप्ताह सोमवार से शनिवार तक खुले रहेंगे सभी सरकारी और निजी बैंक
    • बच्चों के लिए ज्यादा सुरक्षित होगा ChatGPT, OpenAI ने पेश किए नए ‘टीन फीचर्स’ और चाइल्ड सेफ्टी ब्लूप्रिंट
    • आज आषाढ़ मास का रवि प्रदोष व्रत, जानें प्रदोष काल पूजा विधि और महादेव की कृपा पाने के विशेष उपाय
    • मानसून के मौसम में जन्नत जैसा अहसास कराता है ‘बादलों का घर’ मेघालय, हरियाली और वादियों का लें मज़ा
    • नोएडा सेक्टर-150 की एल्डिको सोसाइटी में दर्दनाक हादसा, STP टैंक में जहरीली गैस से दो लोगों की मौत
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, July 26
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » UP पंचायत चुनाव: आरक्षित सीटों का फार्मूला इस बार सबसे अलग होगा

    UP पंचायत चुनाव: आरक्षित सीटों का फार्मूला इस बार सबसे अलग होगा

    February 4, 2021 उत्तर प्रदेश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    UP Panchayat Chunav: उत्तर प्रदेश में इस बार होने वाले त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में ऐसी क्षेत्र व जिला पंचायतें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की जाएंगी जो पिछले पांच चुनाव में अब तक कभी आरक्षित ही नहीं हो सकीं। राज्य सरकार पंचायतीराज निदेशालय से मिले आंकड़ों और प्रस्तावों के आधार पर कुछ ऐसा ही फार्मूला तैयार करवाने में जुटी है। प्रदेश में हुए पिछले पांच पंचायत चुनावों में चक्रानुक्रम का रोटेशन पूरा हो गया बावजूद इसके तमाम क्षेत्र व जिला पंचायतें अनुसूचित जाति के लिए अभी तक आरक्षित ही नहीं हो सकीं। खासतौर पर क्षेत्र व जिला पंचायतों में वार्डों का आरक्षण तय करते समय तत्कालीन सत्तारूढ़ राजनीतिक दलों ने अपनी सहूलियतों का ध्यान रखते हुए आरक्षण तय करवाया। मगर इस बार ऐसा नहीं होगा। प्रदेश सरकार वर्ष 2015 से पहले के चार पंचायत चुनावों में खासतौरपर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुई सीटों की पड़ताल करवा रही है और इसी आधार पर इस बार के चुनाव के लिए सीटों के आरक्षण का फार्मूला तैयार होगा।

    मूल भावना का खंडन 1995 से लेकर 2010 तक के इन चुनावों में कई पंचायतें ऐसी हैं जो आरक्षित नहीं हो सकीं। सभी को प्रतिनिधित्व दिए जाने के लिए आरक्षण की मूल भावना का खण्डन होता रहा है।कई जिला पंचायतें ऐसी हैं जो अनुसूचित जाति के लिए आज तक आरक्षित ही नहीं हो पाईं। इसी तरह सैकड़ों विकास खण्ड भी ऐसे हैं जो आज तक एससी के लिए आरक्षित नहीं हो सके। ऐसे लागू होगी आरक्षण की पूरी व्यवस्थाः निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार शासनादेश के जारी होने के बाद पंचायतीराज निदेशालय सभी जिलों को विकास खण्डवार प्रधानों के आरक्षण का चार्ट तैयार कर उपलब्ध करवाएगा। जिला स्तर पर ग्राम पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों के आरक्षण का प्रस्ताव डीएम तैयारकरवाएंगे।क्षेत्र व जिला पंचायत सदस्यों व ब्लाक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष के आरक्षण का प्रस्ताव शासन स्तर परतैयार किया जाएगा। उस पर दावे और आपत्तियां ली जाएंगी, उनका निस्तारण करके ही आरक्षण की व्यवस्था को अंतिम रूप से लागू किया जाएगा।

    इसे भी पढ़े:भारतीय वायु सेना को मिलेंगे 83 तेजस लड़ाकू विमान, एचएल के साथ 48000 करोड़ की डील

    सरकार और आयोग ने हाइकोर्ट में दिया शपथ पत्र
    UP Panchayat Chunav: राज्य सरकार और आयोग ने हाईकोर्ट में दिया शपथ पत्र प्रदेश में होने जा रहे त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के बारे में अब लगभग यह तय हो गया है कि यह चुनाव अप्रैल व मई के महीनों में ही होंगे। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग से एक याचिका पर सुनवाई करते यह पूछा था कि आयोग चुनाव कब तक करवा सकेगा? आयोग ने हाथरस के जिला पंचायत अध्यक्ष की याचिका पर हो रही इस सुनवाई में राज्य निर्वाचन आयोग ने शपथपत्र दाखिल किया है कि आयोग आगामी 31 मई तक त्रि-स्तरीय पंचायत के सभी पदों के लिए चुनाव करवा लेगा। प्रदेश सरकार ने भी अदालत को आश्वस्त किया है कि आगामी 31 मार्च तक पंचायतों में वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इस मामले की अगली सुनवाई गुरुवार को दोपहर दो बजे से होगी।

    इसे भी पढ़े:आरक्षण की मार से बचने के लिए ग्राम प्रधानों ने बनाया मास्टर प्लान, ये है गणित

    Papla Gurjar को Jiya ने मारे थप्पड़, Papla Girlfriend
    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    नोएडा सेक्टर-150 की एल्डिको सोसाइटी में दर्दनाक हादसा, STP टैंक में जहरीली गैस से दो लोगों की मौत

    Amroha Three Sisters Marriage Law: अमरोहा में 3 बहनों से शादी का मामला; जानिए हिंदू मैरिज एक्ट और BNS धारा 82 के तहत यह शादी वैध है या अवैध?

    संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर बस; 2 की मौत और 24 घायल

    अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का गठन, IG किरण एस. के नेतृत्व में 3 वरिष्ठ IPS अफसरों को कमान

    हाथरस में 52 लाख का कॉपर गबन! SOG और पुलिस ने गिरोह के 6 बदमाशों को दबोचा, रची थी लूट की झूठी कहानी

    एंटी रोमियो स्क्वाड का बड़ा एक्शन, पिलर 57 से 60 के पास अश्लील इशारे करने वाली 2 महिलाएं गिरफ्तार

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.