UP Big News: उत्तर प्रदेश के पशुधन विभाग में फर्जी टेंडर घोटाले में फरार चल रहे आरोपी और 50 हजार के इनामी आईपीएस अरविंद सेन यादव (IPS Arvind Sen Yadav) ने एंटी करप्शन कोर्ट (Anti corruption court) में बुधवार को सरेंडर (Surrender) कर दिया है।
उत्तर प्रदेश के पशुधन विभाग में फर्जी टेंडर घोटाले में फरार चल रहे आरोपी और 50 हजार के इनामी आईपीएस अरविंद सेन यादव (IPS Arvind Sen Yadav) ने एंटी करप्शन कोर्ट (Anti corruption court) में बुधवार को सरेंडर (Surrender) कर दिया है। बता दें कि सोमवार को अरविंद के वकील के कोर्ट में आरोपी अरविंद सेन यादव के आत्मसमर्पण करने के मौखिक आश्वासन देने के बाद बुधवार को आरोपी आईपीएस ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने आरोपी अरविंद सेन यादव को 9 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
दरअसल, आईपीएस अरविंद सेन यादव (IPS Arvind Sen Yadav) पर पशुधन विभाग के फर्जी टेंडर घोटाला मामले में धमका कर वसूली करने का आरोप लगा है। इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही आरोपी अरविंद सेन यादव फरार चल रहे थे। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार का इनाम घोषित किया था, जिसके बाद इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार कर दी गई। अरविंद सेन यादव के घर पर कुर्की जब्ती की नोटिस चिपकाई गई, डुगडुगी भी बजवाई गई, लेकिन अरविंद सेन को पकड़ने में पुलिस नाकाम रही।
इसे भी पढ़े:Business News Adani- विदेशी बांड बिक्री से अडानी पोर्ट्स $ 500 मिलियन जुटाएगा
हाईकोर्ट ने सोमवार को सीबीसीआईडी के तत्कालीन एसपी और वर्तमान डीआईजी अरविंद सेन यादव की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दी थी। एफआईआर दर्ज होने के बाद से गिरफ्तारी के डर से आईपीएस अरविंद सेन यादव (IPS Arvind Sen Yadav) फरार चल रहे थे। साथ ही गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया।
UP Big News: पुलिस ने आरोपी अरविंद (IPS Arvind Sen Yadav) के लखनऊ और अयोध्या में डुगडुगी पिटवाकर उन्हें फरार घोषित किया था।
आईपीएस अरविंद सेन यादव (IPS Arvind Sen Yadav) पर पशुपालन विभाग में आपूर्ति के नाम पर इंदौर के व्यापारी से करोड़ों रुपये हड़पने के आरोपियों को बचाने के लिए 35 लाख रुपये लेने का आरोप है। इस मामले में हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया, जिसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। हालांकि, मुकदमा दर्ज होने के बाद से लगातार फरार होने के कारण पुलिस ने अरविंद को भगौड़ा घोषित कर दिया।
इसे भी पढ़े: Absconding IPS officer Arvind Sen surrenders before Lucknow court