देहरादून : देहरादून की बेटी श्वेता आनंद ने हाल ही में हुए विजनारा ग्लोबल मिसेज इंडिया 2024 प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया है। श्वेता उन महिलाओं के लिए एक प्रेरणा बनकर उभरी हैं, जो जीवन की आपाधापी में अपने सपनों को भुला देती हैं। श्वेता ने अपनी सभी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हुए सपनों को पूरा करने की क्षमता दिखाई है। उन्होंने 45 वर्ष की उम्र में अपना निर्यात व्यापार स्थापित किया, 47 की उम्र में शादी की, 50 की उम्र में रैंप पर जलवा बिखेरा और अब (Mrs India 2024) मिसेज इंडिया 2024 का गौरवशाली खिताब जीता है।
इसे भी पढ़ें – बीते 10 वर्ष में भारत पहले की तुलना में कई गुना मजबूत : पीएम मोदी
Mrs India 2024 – श्वेता आनंद ने वीजी मिस एंड मिसेज इंडिया 2024 के चौथे सीजन के ग्रैंड फिनाले में वीजी मिसेज इंडिया 2024 के साथ वीजी चैरिटी क्वीन का भी खिताब अपने नाम किया। यह एक राष्ट्रीय स्तर का प्रीमियर ब्यूटी पेजेंट है, जो विजनारा ग्लोबल की एक पहल है। इस चुनौती को स्वीकार करने और इतने बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा और क्षमता दिखाने के लिए प्रतियोगिता में भाग लेने में उनके पति ने उनका पूरा समर्थन किया।
इसे भी पढ़ें – तीसरी बार भी हम प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनाएंगे : मुख्यमंत्री धामी
श्वेता आनंद हीलिंग मॉडलिटी विशेषज्ञ, लेखिका, टैरो कार्ड रीडर और एक सफल उद्यमी हैं। वह इंटरनेशनल-विमेन इन एक्शन नाउ की संस्थापक हैं, जिसका उद्देश्य 25 वर्षों में 25 लाख महिलाओं का जीवन बदलना है। उन्हें अपने भीतर की शक्ति पहचानने और उनके सपनों को पूरा करने में उनकी मदद कर रही हैं।