Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी परेड
    • Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा ट्रैक्टर, वीडियो वायरल
    • Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सुनाई आपबीती
    • Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने में जुटे स्थानीय लोग
    • Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख के पार
    • Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदियों पर FIR दर्ज
    • Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंसिपल ने रची खुद के अपहरण की साजिश
    • Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नबीन ने भी दिए ₹6.35 लाख
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, September 20
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में भाजपा बलात्कारियों को बचा रही है, उन्हें भागने में मदद कर रही है : तेजस्वी

    कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में भाजपा बलात्कारियों को बचा रही है, उन्हें भागने में मदद कर रही है : तेजस्वी

    May 1, 2024 बिहार 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    पटना : राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद यादव (Tejaswi On Karnataka Sex Scandal) ने मंगलवार को कर्नाटक सेक्स स्कैंडल को लेकर केंद्र के सत्तारूढ़ दल भाजपा पर प्रहार करते हुए उस पर ‘‘बलात्कारियों को बचाने और उन्हें भागने में मदद’’ करने का आरोप लगाया। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी कथित तौर पर जनता दल (सेक्युलर) (जेडीएस) के सांसद प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े मामले पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। रेवन्ना के बारे में कहा जाता है कि वे जर्मनी भाग गए हैं।

    इसे भी पढ़ें – भोजपुरी अभिनेत्री अमृता पांडेय भागलपुर में अपने घर पर मृत पाई गईं

    पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह कर्नाटक सेक्स स्कैंडल पर चुप्पी क्यों साधे हुए हैं। केंद्र की भाजपा सरकार ने आरोपी (प्रज्वल रेवन्ना) को जर्मनी भागने में मदद की। आरोपी कर्नाटक में करीब 2500 महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार में शामिल है। उनके (भाजपा नेताओं) ‘‘बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओ’’ नारे का क्या हुआ। वे ‘‘बलात्कारियों को बचाने और उन्हें भागने में मदद’’ करने में अधिक रुचि रखते हैं।’’

    इसे भी पढ़ें – नीतीश ने बिहार की जनता को लिखा पत्र, 2005 से पहले की सरकार की दिलाई याद

    राजद नेता ने कहा, ‘‘भाजपा नेता अब पूरी तरह बेनकाब हो गए हैं। मणिपुर की घटना पर प्रधानमंत्री चुप रहे। कुछ महीने पहले दिल्ली में प्रदर्शनकारी महिला पहलवानों के साथ हुए शर्मनाक व्यवहार पर भी वह चुप रहे। कर्नाटक सेक्स स्कैंडल के मामले में यह सर्वविदित तथ्य है कि प्रधानमंत्री ने हाल में कर्नाटक में आरोपी के लिए प्रचार किया और उनके साथ मंच साझा किया।’’

    Tejaswi On Karnataka Sex Scandal – इस बीच, राजद ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपना ‘थीम सॉन्ग’ ‘‘अपना तेजस्वी’’ जारी किया। ‘‘अपना तेजस्वी’’ शीर्षक वाला गीत बिहार में पिछली महागठबंधन सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों पर प्रकाश डालता है। पिछली महागठबंधन सरकार में यादव उपमुख्यमंत्री थे। यह गीत यहां राजद कार्यालय में पार्टी के राज्यसभा सांसद मनोज झा सहित कई वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में जारी किया गया।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नबीन ने भी दिए ₹6.35 लाख

    जेडीयू के प्रबोधन कार्यक्रम में निशांत कुमार के संबोधन के सियासी मायने, नीतीश की विरासत पर पार्टी का जोर

    जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर किया जाम

    समस्तीपुर में बड़ी कार्रवाई, गैर-जमानती वारंट के तहत गिरफ्तार हुए पार्टी नेता अंटू ईश्वर

    बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD ने दिया ऑफर

    : बिहार में नए वकीलों को हर महीने मिलेंगे ₹5,000, 3 साल तक आर्थिक मदद; जानें पात्रता और नियम

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.