बदायूं : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (CM Yogi In Badaun)को निशाने पर लेते हुए कहा कि जो लोग ईश्वरी ताकत को चुनौती देते हैं उनका पतन निश्चित है। उन्होंने कहा कि सपा ने लोकसभा चुनाव का मजाक बनाकर रख दिया है।
इसे भी पढ़ें – कांग्रेस एक और पाकिस्तान बनाने का जहर बो रही है : केशव प्रसाद मौर्य
मुख्यमंत्री योगी ने अपने संबोधन की शुरुआत सप्तऋषि परंपरा के महान ऋषि कश्यप और महाराज भगिरथ की तपोभूमि व वेदों की पावन धरा बदायूं को नमन करते हुए किया। सीएम ने कहा कि लोकसभा चुनाव चल रहा है। मगर इसे भी सपा ने मजाक का विषय बना दिया है।सपा ने इतनी बार अपना प्रत्याशी बदल दिया है किअखाड़ा सजने से पहले ही वह अपनी हार मान चुकी है। यहां से तो चाचा ने भी पलायन करना ठीक समझा और भतीजे के पांव भी पहले ही उखड़ चुके हैं। सपा
ने यही काम शाहजहांपुर,रामपुर और मेरठ में भी किया है। मगर जनता कह रही है कि इससे कोई फायदा होने वाला नहीं वह सपा के पुराने सभी कारनामों का हिसाब-किताब करेगी।
इसे भी पढ़ें – Lok Sabha Elections : राजनाथ सिंह आज लखनऊ से करेंगे नामांकन दाखिल
CM Yogi In Badaun – मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को उसके मेनिफेस्टो के आधार पर आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस देश के खिलाफ हिडेन एजेंडे पर काम कर रही है। सीएम योगी रविवार को बिल्सी में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य के लिए विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। योगी ने कहा कि पहले के पीएम अयोध्या जाने से संकोच करते थे। मोदी जी पहले प्रधानमंत्री हैं जो अयोध्या में राम जन्मभूमि दर्शन को गये और रामलला को 500 साल बाद उनके भव्य मंदिर में विराजमान भी कर दिया।