Advertisement

डेंगू का प्रकोप जारी : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नौ राज्यों में विशेषज्ञों के केंद्रीय दलों को भेजा

0
407
  • स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने दिए निर्देश

ई दिल्ली। देश के कई राज्यों में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। जिसके चलते केंद्र सरकार ने डेंगू पर काबू पाने के लिए पूरी तैयारी कर ली है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा डेंगू से निपटने के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों सहित तकनीकी मार्गदर्शन देने के लिए नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विशेषज्ञों के केंद्रीय दलों को भेजा गया।

उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, केरल, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर जैसे राज्यों में डेंगू के काफी संख्या में मामले आए हैं, जिसके चलते सरकार ने यह कदम उठाया है।

इन विशेषज्ञ दलों में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र और मच्छर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अधिकारी भी शामिल हैं। नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक और प्रमुख सचिवों को पत्र भेजा जा चुका है।

इसमें कहा गया है कि ‘सक्षम प्राधिकारी द्वारा डेंगू के प्रकोप से निपटने के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों सहित तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करके राज्य सरकारों की सहायता के लिए केंद्रीय दलों की तैनाती करने का निर्णय लिया गया है।’

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के द्वारा केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव को डेंगू के ज्यादा मामले वाले राज्यों की पहचान करने और विशेषज्ञों की टीम को भेजने का आदेश दिया गया था।

स्वास्थ्य मंत्री ने दिल्ली में डेंगू की स्थिति की समीक्षा की थी। बता दें कि इस साल अब तक दिल्ली में डेंगू के 1,530 से अधिक मामले सामने आए हैं। इनमें से लगभग 1,200 मामले अक्टूबर में सामने आए।