देहरादून : मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गुरुवार को सचिवालय में (Tourism And Hospitality) समग्र शिक्षा उत्तराखंड और स्विस एजुकेशन ग्रुप, स्विटजरलैंण्ड के मध्य समझौते करार किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 09 वीं से 12 वीं कक्षा तक के बच्चों को व्यावसायिक शिक्षा के तहत पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में बेहतर प्रशिक्षण के लिए यह समझौता आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगा।
इसे भी पढ़ें – सीपीए में आतंकवाद के खतरे को लेकर व्यक्त की गई चिंता : ऋतु खंडूडी भूषण
उत्तराखंड में 9 वीं से 12 वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्रदान के लिए राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा बंशीधर तिवारी और स्विस एजुकेशन ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हिराज आर्टिनियन ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये। स्विस एजुकेशन ग्रुप द्वारा राज्य में विद्यार्थियों के लिए व्यावसायिक शिक्षा के पाठ्यक्रम को बेहतर बनाने में भी सहयोग दिया जायेगा।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड में इन दोनों क्षेत्रों में रोजगार की काफी संभावनाएं हैं। इन क्षेत्रों में प्रशिक्षण से दक्षता हासिल कर हमारे विद्यार्थियों को रोजगार के अनेक अवसर मिलेंगे।
इसे भी पढ़ें – माहरा ने साधा सरकार पर निशाना, लगाई आरोपों की झड़ी
Tourism And Hospitality – राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। धार्मिक, आध्यात्मिक और साहसिक पर्यटन के साथ ही ईको टूरिज्म, वेलनेस को बढ़ावा देने के लिए अनेक कार्य किये जा रहे हैं। हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में भी राज्य को काफी प्रस्ताव प्राप्त हो रहे हैं। इस क्षेत्र में भी आने वाले समय में राज्य में अनेक संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री धामी ने राज्य में पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में स्विट्जरलैंड के साथ हुए इस समझौते में अहम भूमिका निभाने पर अभय दास महाराज का आभार व्यक्त किया।लगभग 04 माह पूर्व इन क्षेत्रों में राज्य को सहयोग देने के लिए मुख्यमंत्री एवं अभय दास महाराज के बीच चर्चा हुई थी।

