देहरादून : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महारा ने भाजपा सरकार पर करारा प्रहार किया है। उन्होंने कहा है कि डेंगू से जूझ रहे प्रदेश को संभालने के नाम पर सरकार (Congress On Govt) आंकड़े छिपाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि एम्स अस्पताल में छह सौ नियुक्तियां की गईं, सभी बाहरी प्रदेशों के हैं। मशीन खरीदारी में भी काफी घोटाला किया गया है।
इसे भी पढ़ें – एआरटीओ रत्नाकर सिंह पर लटकी निलंबन की तलवार, उप निरीक्षक मुकेश वर्मा की पिटाई का है मामला
Congress On Govt – बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस करके उन्होंने भाजपा सरकार पर कई आरोप लगाए। उनका कहना है कि राजस्थान दौरे के समय किसी हाकम सिंह से सरकार की मिली भगत है और गुजरात के किसी बड़े नेता के दबाव में टेंडर दिलाए गए हैं। कानून व्यवस्था पर भी उन्होंने सरकार आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। हरिद्वार के बेलड़ा गांव प्रकरण में आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई जबकि अब तक आरोपितों पर शिकंजा कस लिया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि बेलड़ा प्रकरण पर एससी, एसटी नियम के तहत पीड़ित को मुआवजा तक नहीं दिया गया।
इसे भी पढ़ें – जेल के बंदियों की न्यूनतम दरें बढ़ाई जाएंगी : मुख्यमंत्री धामी
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य की बदहाल कानून व्यवस्था पर साधा निशाना। उन्होंने कहा कि देहरादून में महिला को बंधक बनाकर महिला से साढ़े सात लाख रुपये की लूट बेहद गंभीर घटना है। उत्तराखंड पुलिस अपराधियों को संरक्षण दे रही है। राज्य में रोजाना आपराधिक घटनाएं बढ़ रही है। अधिकांश काम गुजरात के कम्पनी को दिया जा रहा है। करार के बाद इन्वेस्टर्स समिट की क्या जरूरत है। बेरोजगारी दर उत्तराखंड में डबल हो गई। त्रिवेंद्र सरकार में सात लाख लोगों रोजगार की बात कहा गई। उन्होंने कहा कि उन गंभीर आरोपों की जांच होनी चाहिए और सरकार को इन सभी विषयों पर जवाब देना चाहिए।

