हाजीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार दौरे पर हैं। हाजीपुर में एक जनसभा में उन्होंने विपक्ष पर जमकर सियासी हमला बोला। उन्होंने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में 10 वर्षों में जहां ईडी ने 35 लाख रुपए जब्त किए थे, वहीं एनडीए के 10 साल में 2200 करोड़ रुपए (Thieves Have Lost Their Sleep) जब्त किए गए हैं। यही कारण है कि चोरों की नींद उड़ गई है।

इसे भी पढ़ें – प्रधानमंत्री मोदी ने तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में मत्था टेका

हाजीपुर में लोजपा (रा) के प्रत्याशी चिराग पासवान के समर्थन में आयोजित रैली में पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस काल में जो रुपए जब्त किए गए उसे एक स्कूली बैग में ले जाया जा सकता है, जबकि एनडीए के शासनकाल में जो रुपए जब्त किए गए हैं, उसे ले जाने में 70 ट्रक लगेंगे। पीएम मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राम विलास पासवान की चर्चा करते हुए कहा कि यह पहला चुनाव है जब वे उनकी अनुपस्थिति में लड़ रहे हैं। उन्होंने विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि महिलाओं और ओबीसी का आरक्षण कोई नहीं छीन सकता, जिसने भी ऐसा करने की कोशिश की, उसे लेने का देने पड़ जाएंगे।

इसे भी पढ़ें – मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में की बैठक, कांग्रेस के दो नेताओं ने दिया इस्तीफा

Thieves Have Lost Their Sleep – उन्होंने लालू प्रसाद यादव के नाम लिए बिना कहा कि जो चारा घोटाले में सजा काट कर आए, वे कह रहे हैं कि मुस्लिमों को पूरा आरक्षण मिलना चाहिए। मोदी जब तक जिंदा है। एससी, एसटी और ओबीसी का हक कोई नहीं मार सकता। धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता। उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि वह वक्त चला गया जब महिला आरक्षण के बिल फाड़ दिए गए थे। एनडीए सामाजिक न्याय की पहरेदार है। उन्होंने कहा कि नया संसद भवन बनते ही पहला काम महिला आरक्षण पर किया।

Share.
Exit mobile version