बक्सर : बिहार के बक्सर जिले के डुमरांव प्रखंड से मानवता और गुरु-शिष्य की मर्यादा को तार-तार कर देने वाला शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक सरकारी विद्यालय के दो शिक्षकों पर (Buxar crime news) लगभग 12 नाबालिग छात्राओं के साथ यौन शोषण (रेप) करने और उनका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का बेहद संगीन आरोप लगा है।

 वीडियो वायरल होने के बाद फूटा ग्रामीणों का गुस्सा 

तीन दिन पूर्व सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद परिजनों और ग्रामीणों को इस करतूत की जानकारी मिली। इसके बाद उग्र ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर दोनों आरोपी शिक्षकों को घेर लिया (Buxar crime news) और जमकर धुनाई कर दी। जिला शिक्षा विभाग ने मामले की संवेदन शीलता और गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपी शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

 महीनों से चल रहा था घिनौना खेल 

परिजनों के अनुसार, आरोपी शिक्षक पिछले कई महीनों से डरा-धमकाकर मासूम छात्राओं को अपनी हवस का शिकार बना रहे थे और उनका अश्लील वीडियो तैयार कर रहे थे। कृष्णब्रह्म थाना पुलिस ने पीड़ित परिजनों के आवेदन के आधार पर बाल यौन अपराध संरक्षण कानून (POCSO Act) और आईटी एक्ट समेत भारतीय न्याय संहिता की संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

 

 

 

Share.
Exit mobile version