मंगलवार को चांदी की कीमतों में एक बार फिर से तेजी देखने को मिल रही है. खास बात तो ये है कि चांदी की कीमतें सोमवार को रिकॉर्ड हाई से करीब 30 हजार रुपए गिरकर बंद हुई थी. जोकि (the movement of silver) बीते कुछ सालों में चांदी में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है. वहीं मंगलवार को सुबह चांदी की कीमतों में 12 हजार रुपए से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला. वैसे चांदी की कीमत अभी भी रिकॉर्ड हाई से करीब 20 हजार रुपए कम पर कारोबार कर रही है.
जानकारों की मानें तो एक दिन में बड़ी गिरावट देखने के बाद निवेशकों में एक बार फिर से चांदी में निवेश करने का जोश देखने को मिल रहा है. एक दिन पहले चांदी ने पहली बार 2.50 लाख रुपए का लेवल पार किया था. जिसके बाद निवेशकों ने प्रॉफिट बुकिंग शुरू कर दी थी. वैसे जानकारों का कहना है कि चांदी की कीमतें अगले कुछ हफ्तों में 2.75 लाख रुपए के लेवल पर पहुंच सकती हैं. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर चांदी और सोने की कीमतें किस लेवल पर कारोबार कर रही हैं.
the movement of silver – देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी के दाम सोमवार की बड़ी गिरावट के बाद मंगलवार को तेजी देखने को मिल रही है. कारोबारी सत्र के दौरान चांदी की कीमत 12,478 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी के साथ 2,36,907 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई थी. वैसे सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर चांदी 9,053 रुपए की तेजी के साथ 2,33,482 रुपए पर कारोबार कर रही है. वैसे एक दिन पहले चांदी के दाम बड़ी गिरावट के साथ 2,24,429 रुपए पर बंद हुए थे. उम्मीद की जा रही थी कि मंगलवार को चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और 2,31,100 रुपए पर ओपन हुई थी.

