Advertisement

बिहार और महाराष्ट्र में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, INDIA Alliance के नेताओं के बीच बढ़ी तल्खी

0
27
बिहार और महाराष्ट्र में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, INDIA Alliance के नेताओं के बीच बढ़ी तल्खी

लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारी शुरू हो गई है। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होनी है। ऐसे में अधिकत्तर सीटों पर एनडीए और INDIA Alliance ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। लेकिन महाराष्ट्र और बिहार में इंडिया ब्लॉक के अंदरखाने बवाल मचा हुआ है। मोदी विरोध में बनी इंडिया ब्लॉक के नेताओं के बीच नाराजगी खुल कर सामने आ रही है।

इसे भी पढ़ें – लालू यादव की दो बेटियां लड़ेंगी चुनाव? कन्हैया कुमार का पत्ता कटा

सीट शेयरिंग नहीं हुई फाइनल  

दोनों ही राज्यों में इंडिया ब्लॉक के घटक दलों के द्वारा कांग्रेस को अनदेखा किया जा रहा है। एक ओर जहां बिना सीट शेयरिंग के ही लालू यादव सिंबल बांट रहे हैं तो वहीं महाराष्ट्र में भी कुछ इसी प्रकार का मंजर दिखाई दे रहा है। लोकसभा सीटों की संख्या के रूप से महत्वपूर्ण बिहार और महाराष्ट्र में अभी तक इंडिया ब्लॉक का सीट शेयरिंग फाइनल नहीं हुआ है। हालांकि, इसके बावजूद बिहार में लालू यादव ने उम्मीदवारों को सिंबल देना शुरू कर दिया है। लालू यादव के इस कदम से कांग्रेस स्तब्ध रह गई। लेकिन चुप्पी तब टूटी जब लालू यादव ने बीमा भारती को पूर्णिया से राजद का सिंबल दे दिया।

इसे भी पढ़ें – बिहार : वाहन जांच के दौरान बाइक सवार ने पुलिस अधिकारी को मारी टक्कर, मौत

पप्पू यादव पूर्णिया से लड़ने पर अड़े

दरअसल, अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय करके नए-नए कांग्रेसी बने पप्पू यादव पूर्णिया लोकसभा सीट पर दावा ठोक रहे थें। माना जा रहा है, इसी शर्त के साथ वो कांग्रेस में शामिल हुए थें। लेकिन लालू यादव के इस सरप्राइज से वो भी भौचक्का रह गए। बीमा भारती को पूर्णिया से टिकट दिए जाने के बाद भी पप्पू यादव पीछे हटते नहीं दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने साफ कर दिया है कि अगर वो चुनाव लडेंगे तो पूर्णिया से ही, अन्य किसी सीट से नहीं। वहीं, इस मामले को सुलझाने के लिए तेजस्वी यादव ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से भी मुलाकात की है।

लेकिन अभी तक कोई ठोस परिणाम निकलते नहीं दिखाई दे रहा है। हालांकि, भविष्य में बिहार में महागठबंधन के बीच सीट शेयरिंग हो भी जाए लेकिन एक बात तो तय है कि पूर्णिया सीट बीमा भारती ही लड़ेंगी। क्योंकि उन्हें टिकट खुद लालू प्रसाद यादव ने दी है।

इसे भी पढ़ें – बिहार से भाजपा ने तीन सांसदों को हैट्रिक लगाने से रोका, दो पूर्व विधायक को दिया मौका

महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग को लेकर घमासान

वहीं, महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के अंदर सीट शेयरिंग को लेकर घमासान मचा हुआ है। एक तरफ जहां शिवसेना यूबीटी ने अपने 17 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है, वहीं प्रकाश आंबेडकर की पार्टी ने 9 सीटों पर अपने उम्मीदवार तय कर लिए हैं। ऐसे में अब कांग्रेस पार्टी के अंदर बगावत के सुर नजर आ रहे हैं। मुंबई प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम ने शिवसेना मुंबई नार्थ वेस्ट सीट से संजय जाधव को टिकट दिए जाने पर आपत्ति जताई है।

इसे भी पढ़ें – महिला अत्याचार रोकने में विफल रही भाजपा सरकार : कांग्रेस

कांग्रेस को एक सीट खैरात की तहर दी गई

संजय निरुपम ने कहा कि आज सुबह शिवसेना यूबीटी ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। मुंबई की चार सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान हो चुका है और एक पर कल तक कर देंगे। उन्होंने कहा कि 1 सीट कांग्रेस पार्टी को खैरात की तरह दे दी है। मैं इसका विरोध करता हूं। मैं दोनों पार्टी के बीच हुई बातचीत में भी शामिल था।

नार्थ वेस्ट के जिस उम्मीदवार को शिवसेना ने टिकट दिया है। उस पर भ्रष्टाचार का आरोप है। उन्होंने कहा कि मैं किसी भी खिचड़ी चोर के लिए चुनाव प्रचार नहीं करूंगा। अब इन 2 महत्वपूर्ण प्रदेशों में इंडिया ब्लॉक के अंदर मचे बवाल का अंत कैसे और कब होगा ये तो समय बताएगा। लेकिन एक बात स्पष्ट है कि भाजपा इसका फायदा जरूर उठाने की कोशिश करेगी।