Advertisement

बिहार से भाजपा ने तीन सांसदों को हैट्रिक लगाने से रोका, दो पूर्व विधायक को दिया मौका

0
28
Opportunity For Former MLAs

पटना : बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रमुख घटक भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव में तीन सांसदों को चुनावी पिच पर हैट्रिक लगाने से रोक दिया है। वहीं, दो पूर्व विधायक और एक उप विजेता को लड़ने मौका दिया है। भाजपा ने अपने सभी 17 उम्मीदवार की सूची जारी कर दी है। सूची के अनुसार भाजपा ने इस बार के चुनाव में बक्सर से केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, मुजफ्फरपुर से पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय जय नारायण प्रसाद निषाद के पुत्र अजय निषाद, सासाराम (सु) से छेदी पासवान (Opportunity For Former MLAs) और शिवहर से रमा देवी को बेटिकट कर दिया है। इनमें अश्वनी कुमार चौबे, अजय निषाद, छेदी पासवान के चुनावी पिच पर हैट्रिक लगाने की मंशा अधूरी हो गयी है।

इसे भी पढ़ें – लालू यादव की दो बेटियां लड़ेंगी चुनाव? कन्हैया कुमार का पत्ता कटा

अश्विनी चौबे ने लगातार दो बार वर्ष 2014 और वर्ष 2019 में बक्सर संसदीय सीट पर भाजपा के टिकट पर निर्वाचित हुये हैं। इस बार बक्सर से भाजपा का टिकट नहीं मिलने पर अश्विनी चौबे की हैट्रिक लगाने की मंशा अधूरी रह गयी। वहीं इस सीट पर भाजपा ने नये प्रत्याशी गोपालगंज के बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी को मौका दिया है।

Opportunity For Former MLAs – पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय जय नारायण प्रसाद निषाद के पुत्र अजय निषाद मुजफ्फरपुर संसदीय सीट से वर्ष 2014 और वर्ष 2019 में लगातार दो बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अजय निषाद विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) के उम्मीदवार राजभूषण निषाद को पराजित किया था।राज भूषण निषाद हाल ही में वीआईपी छोड़कर भाजपा में शामिल हुये थे। मुजफ्फरपुर से राज भूषण निषाद के भाजपा प्रत्याशी बनाये जाने के बाद अजय निषाद का इस सीट से हैट्रिक लगाने सपना अधूरा हो गया है।

इसे भी पढ़ें – बिहार : वाहन जांच के दौरान बाइक सवार ने पुलिस अधिकारी को मारी टक्कर, मौत

छेदी पासवान ने चार बार सासराम संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व किया है। वर्ष 1989 और वर्ष 1991 में छेदी पासवान सासाराम सीट पर जनता दल के टिकट पर निर्वाचित हुये। छेदी पासवान ने वर्ष 2014 और वर्ष 2019 में भी भाजपा के टिकट पर सासाराम सीट से जीत हासिल की। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर छेदी पासवान भी हैट्रिक लगाने से चूक गये। छेदी पासवान की जगह भाजपा ने भोजपुर के अगियांव (सु) से पूर्व विधायक शिवेश राम को चुनावी रणभूमि में उतारा है।