हैदराबाद : तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य के सभी 17 लोकसभा क्षेत्रों के लिए सोमवार को पार्टी के प्रमुख नेताओं को राजनीतिक प्रभारी नियुक्त किया। विधायक टी. राजा सिंह को हैदराबाद सीट का प्रभार दिया गया हैं जहां से ऑल इंडिया मजलिस-ए- इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन औवेसी सांसद हैं। सिंह का पार्टी से (Telangana BJP Elected Election In Charge) निलंबन पिछले साल रद्द कर दिया गया था।
इसे भी पढ़ें – बांग्लादेश में फिर शेख हसीना की सरकार, चौथी बार जीता चुनाव
भाजपा की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि केंद्रीय पर्यटन मंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी ने ये नियुक्तियां कीं। पार्टी के राज्यसभा सदस्य के. लक्ष्मण सिकंदराबाद लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी हैं, जिसका रेड्डी वर्तमान में प्रतिनिधित्व करते हैं। राजा सिंह को पार्टी ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर 2022 में निलंबित कर दिया था। सिंह को राजनीतिक रूप से संवेदनशील हैदराबाद निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के चुनाव संबंधी कार्यों के प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है।
इसे भी पढ़ें – प्रधानमंत्री मोदी पर बयानबाजी में मालदीव सरकार के तीन मंत्री निलंबित
Telangana BJP Elected Election In Charge – भाजपा ने राज्य के सभी आठ नवनिर्वाचित पार्टी विधायकों को भी विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों के लिए प्रभारी नियुक्त किया है।भाजपा सूत्रों ने कहा कि ‘राजनीतिक प्रभारी’ लोकसभा चुनाव के लिए समन्वय और प्रचार जैसे कार्यों का प्रबंधन करेंगे। पार्टी ने 2019 के आम चुनाव में तेलंगाना की 17 सीटों में से चार पर जीत हासिल की थी।
