नई दिल्ली/मानेसर: भारत की सुरक्षा व्यवस्था और आतंकवाद विरोधी अभियानों में नारी शक्ति को अग्रिम मोर्चे पर लाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) ने एक ऐतिहासिक शुरुआत की है। एनएसजी ने राज्य (new strength to women power) पुलिस बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की महिला जवानों के लिए पहली बार ‘महिला कमांडो कन्वर्जन कोर्स’ (MCCC) का शुभारंभ किया है।

 12 हफ्ते का कठिन प्रशिक्षण 

 महिला जवानों के शारीरिक दमखम और सहनशक्ति को अंतरराष्ट्रीय कमांडो मानकों के अनुरूप विकसित करना।अत्याधुनिक हथियारों के संचालन, त्वरित फायरिंग और विभिन्न परिस्थितियों में सटीक निशानेबाजी का सघन अभ्यास। जटिल बंधक स्थितियों से निपटने और नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए विशेष रणनीतिक तकनीकें। शहरी, ग्रामीण और बहुमंजिला इमारतों में छिपे आतंकियों को बेअसर करने की क्लोज क्वार्टर बैटल (CQB) ट्रेनिंग।

 ट्रेनिंग पूरी कर मूल बलों में लौटेंगी कमांडोज 

2 सप्ताह का कठोर प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद ये महिला कमांडोज अपनी-अपनी मूल पुलिस या सीएपीएफ इकाइयों में वापस तैनात होंगी। वहां वे एनएसजी से सीखे गए आधुनिक टैक्टिक्स, उन्नत (new strength to women power) ऑपरेशनल कौशल और तकनीकी विशेषज्ञता को अन्य जवानों के साथ साझा करें इससे देश के विभिन्न राज्यों और सुरक्षा बलों में जमीनी स्तर पर आतंकवाद रोधी तंत्र को व्यापक और बहुआयामी विस्तार मिलेगा।

 

 

 

 

 

Share.
Exit mobile version