Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की मौत
    • राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार अभियान की तैयारी
    • 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की CM से गुहार
    • अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी
    • तलाक का भरोसा देकर युवती से बनाए संबंध, नाम पर कराया लोन; शादी मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
    • लुधियाना में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात: 17 वर्षीय सौतेली बेटी से छेड़छाड़, आरोपी पिता गिरफ्तार
    • बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स के साथ धक्का-मुक्की; विपक्ष ने सरकार को घेरा, पुलिस जांच में जुटी
    • ‘गुंडागर्दी कांग्रेस कर रही है’; हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में CM नायब सैनी ने विपक्ष के आरोपों को बताया बेबुनियाद
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, August 29
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » विदेशों में अच्छा प्रदर्शन करने में सबसे सर्वश्रेष्ठ है टीम इंडिया : रविचंद्रन अश्विन

    विदेशों में अच्छा प्रदर्शन करने में सबसे सर्वश्रेष्ठ है टीम इंडिया : रविचंद्रन अश्विन

    January 8, 2024 खेल 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वाॅन की भारत को ‘अपेक्षानुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाने वाली टीम’ की टिप्पणी खारिज करते हुए कहा कि भारतीय टीम समकालीन क्रिकेट में विदेशों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली टीमों में शामिल है।

    वाॅन ने हाल में कहा था कि भारतीय क्रिकेट टीम के पास जितने संसाधन हैं उसे देखते हुए उसको विशेषकर आईसीसी की प्रतियोगिताओं में और बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए था। अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि माइकल वाॅन ने हाल में बयान दिया था कि भारतीय टीम अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाई है।

    ये भी पढ़ें – केप टाउन में एक भी मैच नहीं जीत सकी है Team India, यहीं खेला जाएगा टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच

    भारत ने टेस्ट क्रिकेट में विदेशोंं में किया है सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 

    यह सही है कि हमने पिछले कुछ समय से आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है और हम खुद को इस खेल की महाशक्ति मानते हैं। लेकिन यह सिक्के का एक पहलू है। इस 37 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि भारत ने पिछले कुछ वर्षों में विशेषकर टेस्ट क्रिकेट में विदेशोंं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।

    रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि वर्तमान समय में हमारी टीम विदेशों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीमों में से एक है। हमने इस बीच कई बेहतरीन नतीजे दिए हैं। वाॅन की टिप्पणी के बाद हमारे देश के ही कई विशेषज्ञ इस पर चर्चा करने लग गए थे कि क्या भारत अपेक्षानुरूप प्रदर्शन नहीं करने वाली टीम है। सच कहूं तो इस पर मुझे हंसी आई।

    ये भी पढ़ें – नए साल के पहले ही दिन David Warner का बढ़ा ऐलान, वनडे क्रिकेट से लिया संन्यास

    अच्छी मानसिक दृढ़ता वाली टीम कर सकती है वापसी 

    रविचंद्रन अश्विन ने इस संदर्भ में हाल में दक्षिण अफ्रीका में समाप्त हुई टेस्ट श्रृंखला का उदाहरण दिया। जिसमें भारत पहला टेस्ट मैच हारने के बाद दूसरे मैच में शानदार वापसी करने में सफल रहा था। उन्होंने कहा कि अच्छी मानसिक दृढ़ता और मानसिक कौशल रखने वाली क्रिकेट टीम किसी भी स्थिति में वापसी कर सकती है और इस भारतीय टीम ने समय-समय पर इसे साबित किया है।

    अश्विन ने कहा कि हां हमने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के 2 फाइनल गंवाए हैं। मैं इसे तहे दिल से स्वीकार करता हूं। लेकिन जहां तक टेस्ट श्रृंखला की बात है तो उसमें हमेशा वापसी की संभावना बनी रहती है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    लॉर्ड्स टेस्ट से पहले बाबर आजम का बड़ा खुलासा: 100% फिट नहीं, फिर भी मैदान में उतरने की तैयारी

    UP T20 लीग में नमन तिवारी का तूफान: 20 साल के पेसर ने अकेले चटकाए 6 विकेट

    कार्तिक त्यागी की 153.6 Kmph की आग उगलती गेंद: UP T20 लीग में प्रिंस यादव का उखाड़ा विकेट, रिंकू सिंह ने लपका कैच

    पुर्तगाल ने क्रिकेट में रचा इतिहास: मोइजेस हेनरिक्स की कप्तानी में जीता ICC T20 सब-रीजनल क्वालिफायर, स्पेन को दी मात

    BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप: त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने रचा इतिहास, भारत का मेडल पक्का

    IIT में अच्छी रैंक के बाद भी चुना शतरंज: सड़कों पर गुजारी रातें, अब 30 देशों में सिखा रहे हैं चेस; पढ़ें चंद्रजीत की संघर्ष गाथा

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.