लोकतंत्र में हर एक वोट की कितनी बड़ी कीमत होती है. इसका जीता जागता उदाहरण तमिलनाडु की तिरुप्पत्तूर विधानसभा सीट है. यहां सिर्फ एक व्यक्ति के वोट ने पूरा पासा पलट दिया. DMK के मंत्री केआर (Tamil Nadu Election Results) पेरियाकरुप्पन तिरुप्पत्तूर सीट से मात्र एक वोट के अंतर से चुनाव हार गए. इससे साबित होता है कि लोकतंत्र में हर एक वोट की अपनी अहमियत होती है. सिर्फ एक वोट सियासी तस्वीर बदल जाती है.
Tamil Nadu Election Results – तमिलनाडु के सहकारिता मंत्री पेरियाकरुप्पन को TVK के उम्मीदवार सीनिवास सेतुपति ने सिर्फ एक वोट से हरा दिया. जब वोटों की गिनती पूरी हुई तो पेरियाकरुप्पन सीनिवास से बस एक कदम पीछे रह गए. सीनिवास को 83375 वोट मिले जबकि पेरियाकरुप्पन 83374 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे. वहीं, तीसरे स्थान पर बीजेपी के थिरुमारन केसी रहे. उन्हें 29054 वोट मिले.
इसे भी पढ़ें – आकाश आनंद का नहीं चला जादू; 3 राज्यों में फिर खाली हाथ रही बसपा, वोट शेयर में भारी गिरावट
बेहद कम अंतर के कारण यह मुकाबला हाल के चुनावी इतिहास के सबसे करीबी मुकाबलों में से एक बन गया है. हाल फिलहाल में जितने भी चुनाव हुए हैं, उन चुनावों में इस तरह की कोई घटना सामने नहीं आई है. तमिलनाडु के चुनावी नतीजों में यह एक हैरान करने वाली घटना है, जहां एक मंत्री और यहां के बड़े नेता पेरियाकरुप्पन को सिर्फ एक वोट की वजह से हार का सामना करना पड़ा.
तमिलनाडु में TVK की ऐतिहासिक जीत
बता दें कि तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है. तमिलगा वेट्री कजगम यानी TVK एक बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. टीवीके ने 108 सीटों पर जीत हासिल की है. वहीं, डीएमके 59 सीट पाकर दूसरे स्थान पर रही. ADMK को 47 सीटें मिलीं. वहीं, कांग्रेस के खाते में पांच सीटें गई. कांग्रेस चौथे स्थान पर रही. वहीं, अन्य के खातों में 8 सीटें गई हैं.
