देश के 5 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के चुनाव परिणाम आ गए हैं, इसमें से 3 में सत्ता परिवर्तन हो गया है. तमिलनाडु में नई नवेली पार्टी (TVK) सत्ता में आ गई है. लेकिन बहुजन समाज पार्टी (BSP) के लिए बुरे दिन खत्म नहीं हो रहे हैं. बीएसपी ने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल के विधानसभा चुनावों में भी अपनी किस्मत (Akash Anand’s magic did not work) आजमाई थी, लेकिन तीनों ही राज्यों में उसे करारी शिकस्त मिली. खाता खोलने की बात तो दूर पार्टी को इन तीनों राज्यों में 1 फीसदी वोट भी नहीं मिल सका.
इसे भी पढ़ें – Rahul Gandhi on Election Results: असम-बंगाल में हार के बाद भड़के राहुल गांधी; बोले- ‘चुनाव और संस्थाएं चोरी हो गईं’
Akash Anand’s magic did not work – मायावती पार्टी में संगठन मजबूत करने, दलित-मुस्लिम गठजोड़ बनाने और युवा चेहरा आकाश आनंद को आगे बढ़ाने की रणनीति में लगी थीं, लेकिन चुनाव परिणाम में यह रणनीति पूरी तरह फेल हो गई. पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद समेत उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने जमकर प्रचार किया, ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां भी कीं, लेकिन नतीजे निराशाजनक रहे.
भीड़ जुटने के बाद भी BSP का नहीं खुला खाता
पश्चिम बंगाल में आकाश आनंद की रैली में अच्छी खासी भीड़ जुटने के बावजूद पार्टी का खाता तक नहीं खुल सका. तीनों राज्यों में बीएसपी का प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा. बीएसपी के खाते में पश्चिम बंगाल में 0.18% वोट मिले तो तमिलनाडु में 0.11% वोट और केरल में 0.15% वोट ही आए.
